Beawar News आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय ब्यावर में विद्यार्थीयों के साथ अखंड भारत दिवस काभव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ....

अखंड भारत दिवस 
      आदर्श विद्या मंदिर उच्च.माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के रही गूंज -संकल्प अखंड भारत का सपना होगा पूरा 
       आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय ब्यावर में विद्यार्थी के साथ अखंड भारत दिवस काभव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ|
     कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रमेश जी भराडिया, प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार सैनी, बालिका विभाग की प्रधानाचार्य श्रीमती कविता शर्मा ,प्राथमिक प्रभारी श्रीमती ममता शर्मा ,कार्यक्रम संयोजक प्रमुख -श्री उमेश कुमार , सहप्रमुख संजय सांगला ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
      विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, श्री रमेश जी भराडिया ने अपने संबोधन में कहा कि अखंड भारत कोई असंभव सपना नहीं है तथा भारत देश की अखंडता का मार्ग संस्कृति है और यही अखंड भारत की संकल्पना है|      
      कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन कुमार सैनी ने कहा विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ निरंतर यह कार्य किया जा रहा है कि समाज में भावी नागरिकों का निर्माण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत और अखंड भारत की संकल्पना के साथ हो|
  कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी अंजू शर्मा, शिव प्रसाद, श्री राधाकिशन मिश्रा ,प्रभारी श्री कपिल कुमार, विश्व शर्मा, सीमा सोलंकी ,मंजू रावत सभी आचार्य /दीदी द्वारा भारत माता की आरती कर अखंड भारत राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया|


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ