ऑनलाइन आवेदन - ITI में एडमिशन शुरू 8वीं- 10वी उत्तीर्ण विद्यार्थी 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन




राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2023
तक भरे जा सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु

एक सितम्बर 2023 को 14 वर्ष या इससे अधिक होनी

चाहिए। प्रवेश के लिए विभिन्न व्यवसायों की प्रवेश


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अजमेर के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) श्याम बाबू माथुर ने बताया कि सत्र 2023-24 एवं 25 में समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) के अन्तर्गत एडमिशन होंगे।

विभिन्न व्यवसायों तथा प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् (एनसीवीटी) के अन्तर्गत विभिन्न व्यवसाय में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय केन्द्रीयकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया द्वारा प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।


राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरने तथा निर्धारित शुल्क ई-मित्र के माध्यम से जमा कराने

की अंतिम तिथि 10 जुलाई है

ऑनलाइन होगा आवेदन

संस्थान के अधीक्षक एवं उपाचार्य शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन प्रोसेस का निर्धारित शुल्क एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 175 रूपए एवं अन्य अभ्यर्थियों के लिए 200 रूपए निर्धारित है। अभ्यर्थी वेबसाईट लिंक http://hteapp.hte .rajasthan.gov/iti_admission का अवलोकन कर प्रवेश के लिए संस्थानों द्वारा ली जाने वाली फीस इत्यादि की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय एवं प्राईवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों में सत्र 2023-24 एवं 25 में प्रवेश के लिए केन्द्रीकृत ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया एवं सीट आवंटन की महत्वपूर्ण तिथियों, प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचनाएं एवं प्रवेश विवरणिका विभाग की वेबसाईट http://dot.rajasthan.gov.in पर तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी उपलब्ध हैं।



संस्थान के प्रवेश प्रभारी एवं समूह अनुदेशक लक्ष्मण बाल्मीकि ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। एन सी वी टी से आईटीआई दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं तथा बारहवीं उत्तीर्ण समकक्षता का प्रावधान है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायों में रोजगारपरक प्रशिक्षण की व्यवस्था है। प्रचलित व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, रेफ्रीजरेशन एवं एयर कंडिशनिंग टेक्नीशियन, वायरमैन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर एवं प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी क्षेत्र इत्यादि है। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में संस्थान में प्रशिक्षण दिया

जाता है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ