सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
03- जुलाई- सोमवार
==================
■ समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक आज होगी
■ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
■ बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर राष्ट्रीय जांच अभिकरण NIA की छापामारी
■ मौसम विभाग ने कहा-मॉनसून छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा।
🇮🇳 राष्ट्रीय
■ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पांच दिन की यात्रा पर रहेंगी
■ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि बहुत सी पार्टियां समान नागरिक संहिता पर भाजपा का समर्थन करेंगी
■ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में कल 17 वें भारतीय सहकारी सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
■ केन्द्र सरकार अन्य पिछडा वर्ग समुदाय के विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
■ बच्चों के अधिकार से संबंधित ऑनलाइन पाठ्यक्रम का शुभारंभ
■ तिहाड़ जेल की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, 8000 CCTV कैमरे लगेंगे
🌎अंतरराष्ट्रीय
■ फ़्रांस में भड़की हिंसा और अशांति बेल्जियम और स्विटज़रलैंड सहित यूरोप के अन्य हिस्सों में फैल गई है। पेरिस में मेयर के घर पर हमला।
■ नीदरलैंड के सम्राट विलेम-अलेक्जेंडर ने गुलामी में अपने देश की भूमिका के लिए माफी मांगी
■ पश्चिमी केन्या के लोंडियानी शहर में एक सड़क दुर्घटना में 51 लोगों की मौत
🇭🇰 राज्य समाचार
■ आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने में शामिल दो लोग कल उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार
■ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और कई मंत्रियों ने कल बिष्णुपुर जिले के खोईजुमंताबी मेतेयी गांव का दौरा किया
■ भारत की जी-20 अध्यक्षता में स्टार्टअप ट्वेंटी एंगेजमेंट समूह से हरियाणा के गुरूग्राम में स्टार्टअप ट्वेंटी शिखर बैठक का आयोजन करेगा
🏀 खेल जगत
■ आईसीसी क्रिकेट एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया
■ लॉर्डस में दूसरे ऐशेज़ क्रिकेट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 43 रन से हराया
♻️ विविध समाचार:
● *2024 की लड़ाई विपक्ष धराशाई:* कल तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में महाराष्ट्र की NCP पार्टी के अजित पवार ने बगावत कर दी उन्होंने अपनी पार्टी को मूल एनसीपी बताते हुए चुनाव चिन्ह व नाम पर दावा ठोक दिया है।
● एनसीपी में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण, आज संबंध अलग मोड पर आए, अजित पवार मेरे बड़े भाई बने रहेंगे: सुप्रिया सुले
● अजीत पवार ने 5 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई
● शरद पवार ने 6 जुलाई को बैठक बुलाई, लेंगे महत्वपूर्ण फैसले
● महाराष्ट्र: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी 28, शिवसेना (शिंदे) 10 व एनसीपी (अजित) 10 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे
● ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने शरद पवार से बात की। शरद बोले आज जो महाराष्ट्र में हो रहा है वह मेरे लिए नया नहीं मैंने कई बार ऐसी स्थिति का सामना किया, जो हुआ उसकी मुझे चिंता नहीं, मैं फिर पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा
● यूनिफॉर्म सिविल कोड के पक्ष में मायावती और ओपी राजभर
● मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश कर सकती है सरकार, 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा सत्र
● मंत्रिमंडल में उलटफेर की अटकलों के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री लेंगे मंत्री परिषद की बैठक
● पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी
● सुप्रीम कोर्ट आज AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका पर सुनवाई करेगा पुलिस ने इस को बेड करैक्टर घोषित कर रखा
● राजस्थान के सीएम गहलोत आज लाखों पेंशन धारियों को पेंशन की सौगात देंगे
● कर्नाटक विधानमंडल का बजट सत्र आज से होगा शुरू, हंगामेदार होने के आसार
● दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय आज सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी
● आज लालू यादव करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी का लोकार्पण
0 टिप्पणियाँ