बिजयनगर : लियो क्लब बिजयनगर रॉयल द्वारा लियो डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर श्री अमित जी लोढ़ा की धर्मपत्नी के आठ की तपस्या के उपलक्ष में उनके निवास स्थान पर उनका शॉल व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया!
इस अवसर पर क्लब सचिव संस्कार जैन ने लियो क्लब बिजयनगर रॉयल की तरफ से तपस्वी की तपस्या की अनुमोदना की और कहा तपस्या कर्म निर्जरा और आत्मा शुद्धि का एक सशक्त माध्यम है।
अभिनंदन के दौरान लियो कन्वीनर अनिल जी भंडारी, क्लब अध्यक्ष लियो सीए मोहित कावड़िया, क्लब सचिव लियो संस्कार जैन, क्लब कोषाध्यक्ष लियो दीपक जोगड़, लियो विमर्श जैन, लियो पुनीत कावड़िया आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
News Reporter/BeawarNews/ Akshat Jain
0 टिप्पणियाँ