राजस्थान पर्यटक विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड आज हिमाचल त्रासदी मै शहर के चार युवको की मृत्यु हुई उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजली प्रकट की साथ ही श्री राठौड लापता युवको के निवास पर पहुँचकर युवको के शीघ्र कुशलतापूर्वक घर पहुचने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की....
श्री राठौड सबसे पहले चैत्य सांखला के निवास पर पहुचे जहा पर उन्होने परिजनो से पूरी जानकारी ली उसके बाद इस पूरे घटनाक्रम मै सभी परिजनो की हरसंभव सहायता कर रहे कांग्रेस नेता मनोज चौहान से राज्य सरकार और हिमाचल सरकार द्वारा जो व्यवस्था की गई उस बारे मै जानकारी प्राप्त की उसके बाद श्री राठोड ने परिजनो को विश्वास दिलाया की राजस्थान के मुख्यमंत्री इस तरह की घटनाओ के प्रति संवेदनशील है और सभी मृतको को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिलायी जायेगी
श्री राठोड ने हिमाचल सरकार के केबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मौके पर ही परिजनो के मध्य बात की और लापता युवको की तलाश तेजी से करने का आग्रह किया जिस पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह जी ने आश्वस्त किया की लापता युवको को शीघ्र ही ढूंढने के लिये रेस्क्यू तेजी से करना प्रारम्भ करवा देगे और भी हिमाचल सरकार इस त्रासदी मै लापता घायल एवं मृत हुये परिवार के साथ है और हर संभव मदद करने के लिये तैयार है श्री राठोड ने कहा की मै लापता युवको को ढूँढने मै सरकार की तरफ से भी हर तरह का प्रयास करता रहूँगा श्री राठौड को सभी परिजनो के द्वारा कांग्रेस नेता मनोज चौहान के द्वारा राज्य सरकार और हिमाचल सरकार के अधिकारियो से लगातार संपर्क करने और हमारी सहायता करने की जानकारी भी राठौड को दी श्री राठौड के साथ कांग्रेस नेता मनोज चौहान,नोरत गुर्जर पार्षद अजमेर, शैलेन्द्र अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष अजमेर,शैलेश शर्मा,भगवानाराम विश्नोई,पार्षद राजेन्द्र तुनगारिया,रामनिवास सेन,जीवराज जावा,अजमेर देहात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद भूपेन्द्र पाल पंवार,प्रदेश महासचिव नितेश यादव,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा,महासचिव हनुमान सिंह रावत नीरज घावरी,जयदीप रावत हनीश मारोठिया सहित शहर के अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे
सादर
भवदीय
शैलेश शर्मा
0 टिप्पणियाँ