कांग्रेस को डा.बी आर अम्बेडकर साहब के बनाये संविधान पर भरोसा
न्यायालय से इंसाफ जरूर मिलेगा
राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा पर गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिलने के बाद देशभर में सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के कांग्रेस नेता आज राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। जयपुर के शहीद स्मारक पर सत्याग्रह शुरू होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रमोद जैन भाया ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। ब्यावर विधानसभा से भी कांग्रेस नेता मनोज चौहान के नेतृत्व मै मौन सत्याग्रह मै शामिल हुये कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने विज्ञप्ति जारी कर बताया की राहुल गांधी को भगवान और अदालत से इंसाफ मिलेगा। अवमानना के मामले में पहली बार किसी को इतनी बड़ी सजा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी परिवार पर गलत बोलने की हर हद को पार कर दिया था माननीय न्यायालय द्वारा जिस तरह की सजा राहुल गांधी को दी गई है, वह न किसी को मिली और न मिलेगी।
हमारे नेता राहुल गांधी जी की जुबान बंद करने का नतीजा बीजेपी ने कर्नाटक, हिमाचल में देख लिया
कांग्रेस दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी के नेता की आवाज बंद करना, इतिहास में पहली बार हुआ है। 1978 में भी जनता दल की सरकार ने इंदिरा गांधी को जेल में भेजा था। बाद में उसका उतना ज्यादा रिएक्शन हुआ। राहुल गांधी को पार्लियामेंट में बोलने से रोकने के लिए सब किया गया। यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हिमाचल और कर्नाटक में राहुल गांधी की जुबान बंद करने का रिजल्ट भाजपा ने देख लिया। 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावो मै जनता मोदी सरकार को सबक सिखाकर सत्ता से दूर कर देगी सत्याग्रह मै शैलेश शर्मा, जसवंत सिंह भगवानाराम विश्नोई सहित कांग्रेस जन शामिल हुये
News Source by
शैलेश शर्मा
0 टिप्पणियाँ