ब्यावर। पानी में डुबने से 2बच्चो की मौत....





ब्यावर,जवाजा।  19जुलाई 2023 ग्राम पंचायत काबरा के ग्राम मेघातो का बाडिया में आज पानी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर पर बिना बताए पानी में नहाने के लिए गए थे।

मृतकों में एक तेरह साल का और दूसरा बारह साल का बच्चा था। मृतकों की पहचान राहुल और पुरण  के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची जवाजा पुलिस ने दोनों शवों को ग्रामीणों की सहायता से पानी से बाहर निकलवा कर शवो को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ