टाडगढ़ अजमेर
जोधपुर में गुरुवार क़ो शहीद हुए माथुवाड़ा टाडगढ़ निवासी सैनिक गोपाल सिंह का पार्थिव देह उनके पैतृक निवास माथुवाडा में भारत माता के जयकारों के साथ भारी संख्या में लोगों की भीड़ के साथ पंहुचा। गोपाल सिंह 10 दिन पहले ही गांव से वापस जोधपुर ड्यूटी पर गया था। शहीद गोपाल सिंह जोधपुर में गुरुवार क़ो ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे | शहीद गोपाल सिंह के परिवार में उनकी माता सहित कुल चार भाई थे जिसमें गोपाल सिंह दूसरे नम्बर का था। गोपाल सिंह की उम्र 41 वर्ष और इसके दो पुत्र महिपाल, विशाल और पत्नी माया देवी उम्र 36 साल है।गुरुवार क़ो उनके पैतृक गांव माथुवाडा में जैसे ही समाचार मिले गांव के लोग हतप्रभ रहे गए | पुरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई | माथुवाड़ा के वीर सपूत मगरे का लाल वीर गोपाल सिंह फौजी के अंतिम दर्शन यात्रा शुक्रवार क़ो तिरंगे में लिपटी जोधपुर से ब्यावर होते हुए जवाजा, भीम में पूर्व विधायक हरि सिंह रावत के साथ जिला ओबीसी महिला मोर्चा ज्योत्सना चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धांजली अर्पित की उसके बाद शव यात्रा बरार होते हुए फुतीयाखेड़ा पहुंची जहां से शव यात्रा को गाजे बाजे और देश भक्ति के गानों के साथ टाड़गढ़ होते हुए उनके पैतृक गांव माथुवाडा चार बजे पंहुची, इससे पूर्व शव यात्रा के टॉडगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने पर हजारों की संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन करने आतुर नजर आए | भारत माता की जयकारों के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लिए सैकड़ो युवक टॉडगढ़ से माथु वाडा पांच किमी दूर पैदल व वाहनों के साथ पैतृक गांव माथु वाडा पहुंचे | जहां परिवार जनो क़ो अंतिम दर्शन करा शव यात्रा डीजे के साथ देश भक्ति गीतों के साथ सुआकड़ा स्थित श्मशान स्थल पहुंची | जहां साथ आए सैन्य अधिकारियो ने गार्ड ऑफ़ आर्नर देकर सलामी दी | वहीं ग्रामीणों ने जब तक सूरज चांद रहेगा गोपाल भाई का नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारों से स्थल गूंज उठा | शहीद सैनिक की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में कस्बे सहित आस पास के ग्रामीणों सहित क्षेत्र के विधायक शंकर सिंह रावत , रावत सेना संस्थापक महेंद्र सिंह रावत, सरपंच प्रतिनिधि तवेर सिंह,प्रधान गणपत सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लोटीयाना, सरपंच संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह , जवाजा सरपंच प्रतिनिधि संजय सोनी, आर्मी कमाण्ड डेड तथा सैनिक बल थानाधिकारी गिरधारी सिंह मय जाब्ता, समाजसेवी मोहन सिंह बडी का चौड़ा, सूबेदार कालू सिंह, कैप्टन तिलोक सिंह, कैप्टन शंकर सिंह, मनोहर सिंह कमांडो, विरम सिंह सील की टांकडी, संतोष सिंह एएसआई, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, देवी सिंह दोखड़ा,सुरेश सिंह सहित दूर दराज से आए हुए और हजारों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल*
गुरूवार को जैसे ही गोपाल सिंह की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई सब लोग अपर्भित रह गए।बड़े भाई मदन सिंह, उनकी माता, भाई परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
रावत सेना ने पुष्प चक्र चढ़ा दी श्रद्धांजली
रावत सेना के संस्थापक महेंद्र सिंह रावत, जिला परिषद् सदस्य राजेन्द्र बागड़ी, रावत सेना भालिया अध्यक्ष प्रिन्स शेखर सिंह, सुधीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह आदि ने शहीद गोपाल सिंह को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की।
*मिला शहीद का दर्जा
आर्मी कमांडेंट ने सुआकड़ा शमशान घाट में परिवार जनों और हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को बताया कि गोपाल सिंह देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है इनको आर्मी की तरफ़ से शहीद का दर्जा दिया गया।
0 टिप्पणियाँ