चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 13 जुलाई को लॉन्‍च करने जा रहा है.

भारत में चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 12-19 जुलाई के बीच लॉन्च कर सकता है. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि लॉन्‍च डेट को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. अभी कई प्रकार के टेस्‍ट हो रहे हैं और इसके पूरे होने पर फाइनल डेट की घोषणा होगी. पहले कहा गया था कि चंद्रयान-3 को इसरो 13 जुलाई को लॉन्‍च करने जा रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा सेंटर से दोपहर 2:30 बजे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी. यदि यह लॉन्चिंग सफल रहती है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन ही ऐसा कर सके हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ