श्रीमती कंचन देवी जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर का 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 10वीं की छात्रा *भावना सिंह ने उच्चतम 92 प्रतिशत* अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावक के साथ-साथ ब्यावर जिले का नाम रोशन किया। साथ ही साथ विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए जो निम्न है- आर्यन ने 91%, उज्जवल सरावगी ने 91%, मिहिर शर्मा ने 90%, निशा सोनी ने 90%, अंक प्राप्त किए तथा विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस मौके पर संस्था निदेशक दौलत राज तातेड़ ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का माला पहना कर, मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया और सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि आप सभी इसी तरह अपने जीवन में दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करें। संस्था सहनिदेशक सुयश तातेड़ ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप अपने जीवन में इसी तरह अपने अभिभावक, विद्यालय तथा ब्यावर जिले का नाम रोशन करें। सभी विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय, अध्यापक गण तथा अपने माता-पिता को दिया है। इस मौके पर गिरीश महर्षि, दीपा जैन, अंजना जैन, मुकेश जोधावत, इमरान खान, बालूराम शेखावत तथा अभिभावकगण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ