ब्यावर। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ संस्थान के तत्वधान में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ नवयुवक मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के अनेको कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में खरतरगच्छ नवयुवक मंडल के मीडिया प्रभारी गौतम यति ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को धार्मिक संस्कार के साथ-साथ शिक्षा और अनुभव से अवगत कराना अतिआवश्यक हो गया है। बच्चों विशेषकर लड़कियों को वर्तमान परिस्थिति में अपने धर्म के प्रति अडिग रहने का संदेश देती द केरला स्टोरी फिल्म से अवगत कराने हेतु सोमवार को सिटी सिनेमा में यह फिल्म दिखाई गयी। खरतरगच्छ नवयुवक मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत खरतरगच्छ जैन समाज की माताओ, बहनो, बेटियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाई गयी। इसमे संघ की माताओ, बहनो, बेटियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। इस सुकृत का लाभ स्व. श्रीमती मंजू जी लुनिया की स्मृति में श्रीमान वीरेंद्र जी लुनिया परिवार ने लिया है। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम संयोजक मनीष डोसी, वैभव मैडतवाल, निशा चोपडा का मंडल अध्यक्ष अरिहंत कांकरिया ने आभार व्यक्त किया। इस कार्य को करने में श्री खरतरगच्छ कुशल महिला मंडल का भरपुर सहयोग रहा है।
अरिहंत कांकरिया मितेश चोपडा
(अध्यक्ष) (महामंत्री)
0 टिप्पणियाँ