सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
05- मई- शुक्रवार
!!बुद्ध पूर्णिमा!!
🟥 मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार सख्त, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का दिया आदेश
🟥लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, ‘संपत्ति के नुकसान के अलावा कीमती जानें चली गई हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’ सिंह ने कहा कि हिंसा समाज में ‘गलतफहमी’ का नतीजा है.
🟥 एससीओ बैठक : 15 प्रस्तावों को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप, यूक्रेन संकट पर भी चर्चा संभव
🟥 गोवा के बेनौलिम में समुद्र के किनारे ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट में विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। चीनी विदेश मंत्री किन गांग, रूस के सर्गेई लावरोव, पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो-जरदारी और उज्बेकिस्तान के बख्तियोर सैदोव उन लोगों में शामिल हैं।
🟥 कर्नाटक के बाद राजस्थान की तैयारी- पीएम मोदी और नड्डा समेत कई दिग्गज नेता करेंगे राजस्थान का दौरा
🟥 जंतर मंतर पर टस से मस नहीं हो रहे पहलवान, विनेश बोलीं- आखिरी सांस तक लड़ेंगे
🟥 राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया. अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है
🟥नया अध्यक्ष चुनने NCP कमेटी की बैठक आज, शरद पवार ने कहा- 15 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी, मुझे मंजूर होगा
🟥 प्रियंका गांधी दो दिन के सवाईमाधोपुर निजी दौरे पर पहुंची, भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आईं प्रियंका नेताओं से नहीं मिलेंगी
🟥बजरंग दल बैन के मुद्दे पर आक्रामक हुई BJP, प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- कांग्रेस की भ्रष्टाचार रूपी लंका को ध्वस्त करेंगे बजरंगी
🟥कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने बीजेपी के प्रचार अभियान के खिलाफ EC से शिकायत की, कहा- पीएम वोट
मांगने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं
🟥 सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, राजस्थान में रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को बांटेंगे स्मार्टफोन
🟥सस्ता होगा खाना पकाने वाला तेल, सरकारी हस्तक्षेप के बाद कंपनियां दाम घटाने को राजी; मदर डेयरी ने कम किया रेट
🟥 पिछले दो महीनों में विभिन्न खाद्य तेलों की वैश्विक कीमतों में 200-250 डॉलर प्रति टन की गिरावट आई है लेकिन खुदरा बाजारों में इसका असर दिखने में समय लगेगा और खुदरा कीमतों में जल्द ही कमी आने की उम्मीद है
🟥सोने के दामों में फिर ऐतिहासिक उछाल, कीमतें पहुंची 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार,2023 में सोने के दाम लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है. केवल इस वर्ष 20 फीसदी से ज्यादा दामों में तेजी आ चुकी है
🟥 पिछली पीढ़ी ने भी न देखा ऐसा मौसम! 40 साल बाद सबसे ठंडी दिल्ली की सुबह,मई अमूमन गर्म रहता है, लेकिन इस बार यह महीने सभी को हैरत में डाल रहा है। गुरुवार को चालीस साल बाद दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह रही, वहीं घने कोहरे ने भी लोगों को चौंका दिया
🟥 कोलकाता नौ रन से जीता; सनराइजर्स को मिली छठी हार, अंतिम 30 गेंद में जीत के लिए नहीं बना पाए 38 रन
सोना + ५३५= ६१,५००
चांदी + १,७५० = ७७,१५०
Part-2
🟥मणिपुर हिंसाः दंगाइयो को सीधे गोली मारने के आदेश, हिंसाग्रस्त इलाकों में सेना तैनात; 9000 से अधिक लोग निकाले गए
🟥अब आगे सुनवाई नहीं होगी, मजिस्ट्रेट या हाईकोर्ट जा सकते हैं'...सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का केस बंद
🟥नीतीश-तेजस्वी सरकार को पटना हाई कोर्ट से झटका, जातीय जनगणना पर लगाई रोक
🟥सूरत में जीएसटी घोटाला:8वीं पास मास्टरमाइंड ने 1500 डमी कंपनियां बनाईं, 2700 करोड़ की जीएसटी चोरी की
🟥जयशंकर ने की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव से मुलाकात, यूक्रेन संकट समेत आपसी मुद्दों पर हुई चर्चा
🟥चीन के दबाव और रूस से लालच की वजह से भारत आये बिलावल, एससीओ में पाकिस्तानी ढोंग का खुलासा
🟥दुश्मनी छोड़ भुट्टो को भड़का रहे शाह कुरैशी, भारत के खिलाफ उगला जहर
🟥आज पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ करेगी बीजेपी, बजरंग दल बैन को लेकर बढ़ी तकरार
🟥योगी सरकार की हिट लिस्ट में शामिल एक और गैंगस्टर अनिल दुजाना ढेर, कुछ दिन पहले ही जमानत पर हुआ था रिहा
🟥द केरला स्टोरी- रिलीज रोकने केरल हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं:आज रिलीज होगी; कल मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- पिटीशन लास्ट मोमेंट पर क्यों आई
🟥Chardham Yatra 2023: हेलंग के पास भारी मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, लगा लंबा जाम; 10 हजार श्रद्धालु फंसे
🟥गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, बृजभूषण ने कहा- मुझे किसी से बैर नहीं
🟥पाकिस्तान: अफगान सीमा से सटे स्कूल में भीषण गोलीबारी, स्टाफरूम में घुसकर 7 शिक्षकों की निर्मम हत्या
🟥टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का CCTV फुटेज:हमलावरों ने बैरक से बाहर निकालकर 100 से ज्यादा बार चाकू मारे
🟥आर्टिकल-370 हटा तो 14 लाख लोग बेघर होने से बचे:जम्मू-कश्मीर में जनजाति समाज को वन अधिकार कानून लागू होने से हक मिला
🟥SRH vs KKR: केकेआर ने हैदराबाद को 5 रन से दी शिकस्त, जिंदा रखी प्लेऑफ में पहुंची की उम्मीद
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
0 टिप्पणियाँ