साइंस एकेड़मी ब्यावर के होनहार विधार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षा में टॉप रिजल्ट दिया। माया सेन 91% , कमल सिंह 90.60% , भारती चौधरी 85% , निदित 81% अंक प्राप्त कर अपने माता- पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया। इस खुशी के मौके पर साइंस एकेडमी ब्यावर के संचालक पवन रावत ने जयमंदिर सिनेमा के पास से विजय जुलूस निकाला जो विधायक कार्यालय पहुँचा जहाँ विधायक रावत ने सभी बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की।
मिलेगा इंस्पायर अवार्ड
पवन रावत ने बताया कि माया सेन (91%) व कमल सिंह (90.60%) को भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड ( 4 लाख रूपये छात्रवृत्ति ) प्रदान किया जायेगा। यह अवार्ड प्रतिवर्ष टॉप 1% बच्चों को प्रदान किया जाता हैं I
0 टिप्पणियाँ