कांग्रेस नेता मनोज चौहान से मुलाकात कर ब्यावर जिले मै ही रखने के लिये मुख्यमंत्री के नाम पत्र दिया
ग्राम पंचायत शिवपुरा घाटा मैं मसूदा विजयनगर को ब्यावर जिले मै शामिल करने के लिये आज एक मिटींग आयोजित की गई जिसमे ग्राम पंचायत शिवपुरा घाटा,जीवाणा दौलतपुरा 2,उत्तमी को केकड़ी में सम्मिलित करने पर सभी जनता ने मिलकर विरोध किया और प्रशासन जरिये मुख्यमंत्री के नाम पत्र देकर कहा की यदि विजयनगर की ग्राम पंचायत को केकडी जिले मै शामिल किया गया तो हम सभी ग्रामीण उक्त पंचायत समिती के मतदाता आगामी विधानसभा चुनाओ का बहिष्कार करेगे और किसी प्रत्याशी को ग्राम पंचायत की सीमा मै प्रवेश नही करने देगे युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश काठात ने कहा की मसूदा विधानसभा को ब्यावर जिले मै ही रखा जाना उचित होगा और माननीय अपर जिला न्यायालय ब्यावर मै विजयनगर की सभी ग्राम पंचायत के मुकदमे ब्यावर मै ही दर्ज है ब्यावर नजदीक है हमारे को ब्यावर जिले में रखा जाए ब्यावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी 2013 मनोज चौहान से भी ग्रामीणो ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और कहा कि मसूदा विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ रहा है यहा से कांग्रेस हमेशा चुनाव जीतती आई है मसूदा विधानसभा के लोगो की जनभावना को देखते हुये उचित निर्णय लिया जाये इस अवसर पर
युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश काठात राज़ चीता मेहरात काठात महासभा
महेंद्र काठात सरपंच शिवपुरा घाटा केसर काठात, जग्गा भाई, बाबू भाई, सलीम, तिलोक, कालूजी, भंवर जी, ताज मोहम्मद, शमशेर,मिसरु काठात, अरविंद,मनोहर, सुरेश, रोशन काठात,रमेश, सुनील काठात,अजीत सिंह,अजहर,भंवर सिंह, संदीप सिंह ,हनुमान सिंह,अभिषेक सिंह,भगवान सिंह,नरेन्द्र पाल,सोहन सिंह,गोविन्द सिंह,शक्ति सिंह,कमला काठात,सरोजदेवी, लीला, पुषपा,सहित सेकडो की संख्या मै क्षेत्रीय ग्राम पंचायत वासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ