प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया...


आज दिनांक 2 मई 2023 को कंचन बाल नूतन विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बलाड़ रोड, ब्यावरमें वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त होनहार व प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हैप्पी (कक्षा-1), हिमांश साहू (कक्षा-2), लक्ष्य शिशोदिया (कक्षा-3), आयुष गहलोत (कक्षा-4), प्रतिज्ञा (कक्षा-6), गुंजन (कक्षा-7), हिमांशी सांखला (कक्षा-9) को विद्यालय द्वारा *प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तथा द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर भी 7- 7 विद्यार्थियों को निदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया

विद्यालय निदेशक महोदय श्री दौलत जी तातेड ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा प्रधानाध्यापक श्री मनोज जी सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र तथा अंक तालिका में वितरित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ