बीएनके सहकार होलसेल उपभोक्ता भंडार संचालक मंडल की प्रथम बैठक संपन्न....


बीएनके सहकार होलसेल उपभोक्ता भंडार संचालक मंडल की प्रथम बैठक संपन्न...
भंडार की व्यावसायिक प्रगित पर किया विचार-विमर्श
ब्यावर। बीएनके सहकार होलसेल उपभोक्ता भंडार संचालक मंडल की प्रथम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। अध्यक्ष रतनसिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष, सदस्यगण, महाप्रबंधक तथा उपरजिस्ट्रार ने शिरकत की। स्वागत-अभिवादन के साथ शुरू हुई बैठक में संचालक मंडल सदस्यों ने भंडार की उत्तरोतर प्रगति के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए अपने-अपने विचार रखे। संचालक मंडल सदस्यों ने हिस्सा प्रमाण पत्र तथा लाभांश वितरण करने का भी निर्णय लिया। बैठक उपस्थित अध्यक्ष रतनसिंह मेहता ने शीघ्र ही हिस्सा प्रमाण-पत्र तथा लाभांश वितरण करने की बात कही। बैठक में उपाध्यक्ष किशोरसिंह सुरडिया, संचालक मंडल सदस्य महावीर बाफना, गोविन्द प्रसाद, श्रीमती इंदु शर्मा, श्रीमती रेणु दगदी, अर्चना महिला समिति अध्यक्ष मंजू बाफना, महाप्रबंधक संजय शर्मा तथा उपरजिस्ट्रार हीरालाल आदि शामिल थे। भंडार की प्रथम बैठक के बाद संचालक मंडल पदाधिकारी तथा सदस्य विशेषाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर पदाधिकारियों ने विशेषाधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर का साफा व माला पहनाते हुए स्वागत किया। इस दौरान संचालक मंडल ने बीएनके सहकार होलसेल उपभोक्ता भंडार तथा विगत दिनों हुए चुनाव की जानकारी दी तथा संचालक मंडल पदाधिकारियों का परिचय दिया। इस दौरान विशेषाधिकारी तोमर ने अध्यक्ष रतनसिंह मेहता सहित अन्य सदस्यों को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ