वर्द्धमान ग्रुप के तत्वावधान में श्री वर्द्धमान शिक्षण zसमिति द्वारा संचालित भंवर लाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल ब्यावर द्वारा बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप के तहत आज सुबह 6 बजे शारीरिक शिक्षक गौतम चौहान के संयोजन में रन फॉर útफिटनेस का आयोजन किया गया।
विद्याaaलय नियंत्रक श्री ललित कुमार लोढ़ा ने उप प्राचार्या श्रीमती सुनीता चौधरी के साथ शहर के आशापुरा माता मंदिर से हरी झंडी दिखाकर बच्चों की मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। 2 किलोमीटर के इस मैराथन रेस में विद्यालय के सीनियर एवं जूनियर वर्ग के लगभग 50 नन्हे मुन्हें बालक बालिकाओं ने प्रसन्नचित होकर बड़े उत्साह के साथ दौड़ में भाग लिया। विद्यालय के दीपक गुप्ता, विवेक भट्ट, मैरी डेनियल,ज्योति चौहान, कनक लता, अंजलि भार्गव एवं नितेश शर्मा ने दौड़ रहे बालक बालिकाओं को सुरक्षा घेरे में रखकर उनका मार्ग प्रशस्त किया।
विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया जहां विद्यालय नियंत्रक, प्राचार्य, उप प्राचार्य एवम उप प्रचार्या ने सामूहिक रूप से मिलकर विजताओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। जूनियर वर्ग में प्रथम दर्शन जैन, द्वितीय नीलकंठ राठौर और तृतीय स्थान पर अरमान बंसलने प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य जांगिड़, द्वितीय स्थान गर्वित कुमावत और तृतीय स्थान जतिन वासंदानी ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल नाबरिया, मंत्री डॉ नरेन्द्र पारख, निदेशक डॉ आर सी लोढा,नियंत्रक श्री ललित कुमार लोढ़ा, प्राचार्य डॉ अनिल कुमार शर्मा, उप प्राचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवम उप प्राचार्या श्रीमती सुनीता चौधरीने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं के साथ साथ अध्यापक अध्यापिकाओं और अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन करते हुए रन फॉर फिटनेस से शहरवासियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए संदेश प्रेषित किया।
0 टिप्पणियाँ