ब्यावर में पृथ्वीराज चौहान जयंती महोत्सव समिति की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोककुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
आलोक कुमार ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान का जीवन गौरवमयी है। उनकी जीवन शैली और वीरता का जितना गुणगान किया जाए कम है। चौहान की जन्मभूमि यह अजयमेरू है। उनकी जीवन की विलक्षण कथाएं, पराक्रम की गाथा, अचूक निशाने की गाथा हमारे के लिए प्रेरणादायी है। हमें अपने जीवन में उनकी शिक्षाओं को, उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।
वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान से संबंधित प्रसंग सुनाते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में हम अपने पुरखों के आदर्शों को भूला रहे है, हमारे वीरों को भुला रहे है। आज ऐसे आयोजनों की जरूरत है। जिससे कि युवा पीढ़ी हमारे वीरो की वीरता, शौर्यगाथाओं को जान सके। समापन समारोह में गायकों ने विभिन्न भजनों के माध्यम से सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्यगाथा का गुणगान किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री उमाशंकर, चित्तौड़ प्रांत के प्रताप सिंह नागदा, विश्व हिंदू परिषद परियोजना अध्यक्ष छोटू सिंह कानाखेड़ा, सारण धूणी के भक्तावर नाथ, विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य राम कष्ण दास, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, रायपुर प्रधान कमला चौहान, ब्यावर के सभापति नरेश कनोजिया, रावत महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह रावत, गिरधारीसिंह बरजाल, जवाजा प्रधान गणपत सिंह और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ