जैन सोशल ग्रुप एमरल्ड ब्यावर द्वारा रूपाहेली ग्राम बलाड मैं गौशाला का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से लगातार करवाया जा रहा था,
आज दिनांक 14 मई 2023 रविवार को प्रातः 9:15 उस गौशाला का भव्य उद्घाटन ग्रुप के अध्यक्ष राजेश नाहर, उपाध्यक्ष पंकज गादिया, मंत्री अजय डोसी, कोषाध्यक्ष गौरव आंचलिया एवं समस्त ग्रुप के सदस्यों द्वारा फीता एवं मंत्रोत्चारण पूजा अर्चना से किया गया।
गौशाला में पानी की खेलियां सूखे चारे की खेलीया टीन शेड कुट्टी के लिए स्टोरेज गोडाउन, लाइट कनेक्शन, इत्यादि का कार्य संपन्न किया गया। उद्घाटन के साथ ही गौशाला में वृक्षारोपण का भी कार्य किया गया । अभी लगभग इस गौशाला में लगभग 300 गायों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
इस भव्य उद्घाटन में ग्रुप के मंत्री अजय डोसी ने बताया कि इस गौशाला का निर्माण ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग से एकत्रित राशि से इस गौशाला का भव्य निर्माण किया गया। आगे भी समय-समय पर गौशाला में आवश्यकता की पूर्ति की जाएगी। ग्रुप के सांस्कृतिक मंत्री प्रकाश बम्ब के अनुसार गोसेवा मातृसेवा के इस आयोजन में खेली पूजन गो पूजन एवं हवन करवा कर इस गौशाला की सभी गौ वंशजों को सुरक्षित और स्वस्थ रहने की मंगल कामना की, साथ ही इस गौशाला में पीड़ित गौवंशजों को ले जा कर वहां पर उनका उपचार और उनकी देखरेख की जाएगी।
ग्रुप के कोषाध्यक्ष गौरव आंचलिया ने बताया कि इस उद्घाटन के साथ ही ग्रुप द्वारा एक हाइड्रोलिक मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे पीड़ित गौ माताओं को आसानी से उठाया जा सकता है और उनको इस गौशाला तक पहुंचाने में आसानी होगी। ग्रुप के मीडिया प्रभारी विजय राज जैन और आज के
समारोह संयोजक वीरेश सांखला, राजेश सांखला, निर्मल संचेती, ज्ञानचंद राका, और विशाल जैन थे। इन्होंने आज के संयोजन के सभी कार्य संपन्न किए। इस उद्घाटन कार्यक्रम में मनोज राका, प्रदीप मकाणा, गौतम रांका, नितिन डोसी, अभिषेक नाहर, ललित मकाणा, राजेश राका, विभोर रांका, जितेंद्र बोहरा, अभिषेक श्रीश्री माल, अलका डोसी, राखी गादिया, राखी सांखला, टीना राका, ममता श्री श्री माल, सुरभि जैन, रेणु बंब, सरिता राका, पूनम मकाना, विजीता आंचलिया, ऋषिका नाहर, रिधम डोसी, लक्ष्य आर्यन रिधम आरव राजा नाहर, और भी ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर ग्राम रूपाइली के काफी लोग मौजूद थे।
अंत में गौशाला के सफल संचालन के लिए रुपाली ग्राम के वीर सिंह जी द्वारा गोशाला का संचालन किया जा रहा है
राजेश नाहर, अध्यक्ष
जैन सोश्यल ग्रुप- एमरल्ड , ब्यावर
0 टिप्पणियाँ