तस्करों द्वारा ट्रक में भरकर मध्यप्रदेश ले जाने की बना रहे थे योजना
आसिंद ग्रामीण इलाकों में सूने क्षेत्रों में घूम रहे गौ वंश को ट्रक में भरकर मध्यप्रदेश ले जाने की योजना बना रहे गिरोह की सूचना सोल्जर गौ सेवा समिति को मिली कि कुछ गोवंश को एक बाड़े में बंधक बनाकर रखा है। सोल्जर गौ सेवा समिति ने इस गिरोह की सुचना तुरन्त पुलिस को दी गई जिससे मौके पर गौ तस्करों को पकड़ लिया गया। सोल्जर राजपूत ने बताया कि बीती रात कुछ लोग अंटाली आसींद से गोवंश को मध्यप्रदेश ले जाने की योजना बना रहे थे। सोल्जर गौ सेवा समिति, जोगणिया गोरक्षक दल 0009, भगवा दरबार ग्रुप, श्री वीर तेजा जी गोशाला टीम, टीम विक्रम मेवाडा और अन्य साथियों की मदद से अंटाली आसींद नदी के पास एक बाड़े से गोवंश को मुक्त कराया।
संस्था के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ़ ठोस कदम उठाते हुए कड़ी सजा दिलाने और कार्रवाई की मांग की मांग की है। सोल्जर गौ सेवा समिति अजमेर जिला, पाली जिला, भीलवाड़ा, और राजसमन्द जिले से बीमार लाचार और एक्सिडेंट गौ वंश का निशुल्क उपचार कर गौ एंबुलेंस में ले जाकर अस्पताल ले जाया जाता है जहां पाली जारडन ले जाकर उनका निशुल्क उपचार और देखभाल होती है। समाजसेवी प्रिन्स शेखर सिंह ने बताया कि सोल्जर गौ सेवा समिति अब तक मगरे क्षेत्र से 2200 से अधिक गौ माता को रेस्क्यू कर इलाज कराया और विगत एक वर्ष में मगरे क्षेत्र की सभी 13 से अधिक गोवंश से भरे ट्रक पकड़ कर 600 से अधिक गाय और बछड़ों को तस्करो के चंगुल से आजाद कराई गई। गौ रक्षक दलों द्वारा कई गौ तस्करों को पकड़ कर जेल भिजवाया।
इस मौके पर सोल्जर राजपूत, पुष्कर राज, विक्रम मेवाड़ा, मिंडा, विजेंद्र, राहुल सेन, विजेंद्र, परमेश्वर सिंह, महेंद्र अंटाली, बबलू, सहित अनेक गौ रक्षक भक्त मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ