Daily News Updates Day-18


सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

      13- अप्रैल- गुरूवार

                
क्रिकेट सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला



🟥पीएम मोदी आज 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे
🟥 देशी ताकतों के हाथों में खेलने वाली कांग्रेस हार चुकी है 2024 की लड़ाई : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
🟥 योग गुरु बाबा रामदेव का आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर 'पोल ओपिनियन' सामने आया है। बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से लेकर विपक्ष पर भी भविष्यवाणी की है। कहा कि 2024 को लेकर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं, लेकिन देश की सत्ता की कमान सनातन के हाथों में ही होगी
🟥 बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव-2024 से पहले विपक्ष पर जमकर तंज कसा है। कहना था कि विपक्षी दलों का ख्वाब कभी भी पूरा नहीं होने वाला है। कहा कि विपक्षा जो यह ख्वाब देख रही कि आगामी चुनावों में विपक्ष की 100 सीटें बढ़ जाएंगी, यह कभी भी पूरा नहीं होने वाला है।
🟥 भारत में कोविड-19 के मामले अगले 10-12 दिनों तक और बढ़ सकते हैं लेकिन उसके बाद इनमें कमी आएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण अभी एंडेमिक स्टेज में है और सीमित क्षेत्र में है।
🟥 राजस्थान में तीसरा मोर्चा बना तो कांग्रेस-बीजेपी को क्या नुकसान?, 75 सीटों को कर सकते हैं प्रभावित, तीन बड़े समुदायों को साध सकता है थर्ड फ्रंट
🟥 पायलट पर बोले गहलोत- मेरा ध्यान लेफ्ट-राइट नहीं जाता, कहा- भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा कार्रवाई राजस्थान में, शिक्षा-स्वास्थ्य पर है फोकस
🟥 अशोक गहलोत-सचिन पायलट मुद्दे पर आज कांग्रेस की बैठक, अंतिम फैसला लेंगे खरगे
🟥 क्या पायलट के जरिए वसुंधरा पर हमला भाजपा की रणनीति?, प्रदेशाध्यक्ष जोशी बोले, पायलट-गहलोत CM की कुर्सी के लिए नूरा कुश्ती कर रहे
🟥 अब वीर सावरकर के वंशज ने राहुल गांधी के खिलाफ किया मानहानि का केस, बोले- 'अब बहुत हो गया
🟥 इस्तीफा, संन्यास और हंगामा...पहली लिस्ट जारी होने के बाद कर्नाटक बीजेपी में मची भारी हलचल
🟥 दलबदलू, नए चेहरे, वंशवाद: कर्नाटक में क्या कहती है BJP की लिस्ट, जिसने कई नेताओं को नाराज कर दिया है
🟥बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, नागराज छब्बी को मिला टिकट
🟥मोबाइल फोन निर्यात 11 अरब डॉलर के पार: वैष्णव ने कहा-मोबाइल क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में भारत
🟥 मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस
🟥15 महीने के निचले स्तर पर खुदरा महंगाई दर, मार्च में सीपीआई इंफ्लेशन रेट घटकर 5.66 फीसदी पर
🟥रोमांचक मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हराया, धोनी और जडेजा फिनिश नहीं कर पाए मैच
================================
    
       ---------  Astrology -----------


क्या कहते है आपके सितारें....?

मेष
यदि आप अपना स्वभाव शांत नहीं रखेंगे, तो उस कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल
हो सकेंगे

वृषभ

नौकरी तथा परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। आपकी तबीयत खराब होने के कारण काम में जल्दी सफलता नहीं मिल सकती है। मन में निराशा का अनुभव होगा। काम के बोझ से मानसिक तनाव और उचाट की स्थिति उत्पन्न होगी।


मिथुन

प्रवास में अवरोध आ सकते हैं। नए काम शुरू करने के लिए उचित समय नहीं हैं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। मित्रों तथा परिजनों के साथ बाहर घूमने जाएंगे तथा पार्टी का आयोजन होगा।

कर्क

आज आपको अच्छा वस्त्र, अच्छा भोजन और वाहन सुख प्राप्त होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में संबंध अधिक प्रगाढ़ बनेंगे। आज आपको सफलता और आनंद की प्राप्ति होगी। घरेलू वातावरण सुख-शांति वाला होगा।

सिंह

नौकरी में लाभ हो सकता है। आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। आपके काम की कद्र होगी। महिला मित्रों के साथ आनंद के पल बिता सकेंगे। आपके साथ कार्यरत तथा अधीनस्थ लोगों की सहायता मिलती रहेगी।

कन्या 

आपको साहित्य में कुछ नवीन सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने के कारण पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मिलकर आपको खुशी का अनुभव होगा।

तुला 

आपकी तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। आप धर्म और लोकहित के काम करेंगे। आज का दिन किसी भी काम के लिए अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य खराब होगा, मन में चिंता महसूस होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होगा।

वृश्चिक

सामाजिक कार्यक्रम में मानहानि हो सकती है। आपको पानी से बचना चाहिए। संपत्ति तथा वाहन के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेने की आवश्यकता है। आज मांगलिक प्रसंग तथा प्रवास की योजना बन सकती है।

धनु

सहोदरों के साथ पारिवारिक प्रश्नों पर चर्चा हो सकती है। विदेश में बसने वाले स्वजनों की तरफ से आनंद का समाचार प्राप्त होगा। आज नए काम का आरंभ कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पूंजी निवेश के लिए अच्छा दिन है।


मकर

सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अधिक भाग्यशाली बन सकेंगे। परिवार में संघर्ष या मनमुटाव होने की संभावना है, अतः ध्यान रखें। आपको नेगेटिविटी से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कुभ

गलत खर्च न हो इसका ध्यान रखें। तन-मन में बैचेनी रहा करेगी। आज व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। विदेश स्थित व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक काम होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा।

मीन

आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ