सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
09- अप्रैल- रविवार
🟥 रामकृष्ण मठ के 125वें वर्षगांठ समारोह में पीएम मोदी, बोले- स्वामी विवेकानंद ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सोच को बढ़ावा दिया, सपनों को देश साकार कर रहा
🟥इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में क्रांतिकारी बदलाव देख रहा भारत पीएम मोदी बोले- अब समय पर पूरा होता है काम.
🟥 PM मोदी ने दिव्यांग के साथ खींची स्पेशल सेल्फी, बोले- मणिकंदन भाजपा को देते हैं अपने मुनाफे का बड़ा हिस्सा
🟥जम्मू में किरेन रिजिजू की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे कानून मंत्री
🟥कांग्रेस के लिए एक व्यक्ति देश, संसद और अदालतों से भी ऊपर है:अनुराग ठाकुर
🟥 अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, चीन सीमा के पास करेंगे 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' की शुरुआत
🟥 राहुल को सजा देने वाले की जीभ काट लेंगे, तमिलनाडु के कांग्रेस नेता ने सूरत कोर्ट के जज को धमकी दी, केस दर्ज
🟥 राहुल ने 5 पूर्व कांग्रेसियों को अडाणी से जोड़ा, गुलाम, सिंधिया, एंटनी का जिक्र किया; कहा- मैं हर कीमत चुकाने को तैयार
🟥 कर्नाटक चुनाव : आज लग सकती है BJP प्रत्याशियों के नाम पर मुहर, जेपी नड्डा के घर हुई बैठक में नामों पर मंत्रणा
🟥असम सीएम सरमा का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा- बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों की कमाई कहां छिपाई?
🟥पंजाब में 2 मई से सभी सरकारी कार्यालों का समय बदल जाएगा। अब प्रदेश में सभी सरकारी ऑफिस सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी है।
🟥 इधर पायलट को ऑफर, उधर केजरीवाल से भी मुलाकात; राजस्थान चुनाव से पहले हनुमान बेनिवाल के तीन प्लान
🟥 महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शिवसेना के सांसदों और विधायकों के साथ अयोध्या के लिए रवाना, आज करेंगे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन
🟥अडानी केस में शरद पवार ने सहयोगियों को असमंजस में डाला, पहले भी कई बार चौंका चुके हैं NCP चीफ
🟥 गोरखपुर में बोले योगी, प्रदेश में माफिया की सिट्टी-पिट्टी गुम, आज सजा सुन इनकी पैंट गीली हो जाती है
🟥 दिल्ली ने गंवाया सीजन का तीसरा मुकाबला, राजस्थान 57 रन से जीती, जायसवाल-बटलर की फिफ्टी, बोल्ड ने झटके 3 विकेट
🟥चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया, जडेजा के बाद अजिंक्य रहाणे का दिखा जलवा
🟥मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की और उसमें कहा कि- अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. केवल यहीं नहीं मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में गरज और तेज हवाओं की भविष्यवाणी भी की ......
आज का राशिफल
दिनांक : 09 अप्रैल 2023
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज भी दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी परन्तु मध्यान के आस-पास थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यो की असफलता अथवा किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है। वाणी का रूखापन कार्य क्षेत्र एवं घर का वातावरण बिगाड़ेगा। विवेक से कार्य करें दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। धन नाश होने के प्रबल योग है इसका भी ध्यान रखें गलत जगह निवेश हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएँगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे सम्मान के पात्र बनेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पूर्वार्ध नयी उलझने लाएगा। हठी प्रवृति रहने से व्यापार में हानि एवं प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। महत्त्वपूर्ण कार्य को अनुभवियों के परामर्श के बाद ही करें अन्यथा थोड़े समय के लिए टाल दें। नौकरों के व्यवहार से भी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगेगी। आपके लिए निर्णय सफल होने से प्रातः जो आपसे विपरीत व्यवहार कर रहे थे वो भी स्वार्थ सिद्धि करने लगेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप उदासीनता युक्त जीवन जीयेंगे। पेट सम्बंधित शिकायत रहने एवं अन्य शारीरिक कष्ट के कारण शरीर शिथिल रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होंगे। कार्यो में विलम्ब के कारण परेशानियां होंगी। सरकारी कार्यो में भी अल्प सफलता मिलेगी। आस पास का वातावरण भी विरोधाभासी रहने से मन में वैराग्य उत्पन्न होगा। आध्यत्म के प्रति अधिक रुचि दिखाएँगे। परिजनों से शिकायत रहेगी। धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। परन्तु दोपहर के समय स्थिति एक दम उलट हो जायेगी। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण धन के साथ सम्मान की भी हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर काम कम रहेगा ऊपर से अप्रिय घटनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से मन दुखी रहेगा मन में गलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध आशा से अधिक शुभ रहेगा। आज के दिन आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी परन्तु स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे। सेहत सामान्य रहेगी मनोरंजन पर खर्च बढेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अनुकूल फल मिलेंगे लेकिन कुछ समय के लिए विपरीत फल मिलने से मन में नकारत्मकता भी रहेगी। कार्य को करने से पहले ही हार मान लेने से सफलता की उम्मीद भी अल्प रहेगी। आज किसी व्यक्ति का ना चाहते हुए भी सहयोग अथवा कोई अप्रिय कार्य करना पडेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहने से तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। एकदम से ख़ुशी अगले ही पल दुःख वाली स्थिति दिन भर रहेगी। धन के कारण मनोदशा में विकृत आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन धन की कमी रहने पर भी खुश रहने का सफल प्रयास करेंगे। सेहत में सुधार आएगा परिजनों से भावनात्मक सम्बन्ध रहने से मन को शान्ति मिलेगी। परन्तु आज प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा अन्यथा धन और पारिवारिक मान हानि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन अथवा अन्य कारण से अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा फिर भी आनंददायक वातावरण मिलने से खर्च व्यर्थ नहीं लगेगा। स्त्री पक्ष से विशेष निकटता रहेगी आध्यात्म में निष्ठा बढ़ेगी।
0 टिप्पणियाँ