Daily News Updates Day-12


सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

     06- अप्रैल- गुरुवार

  

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा फूंकेगी 2024 का बिगुल, PM मोदी देंगे जीत का मंत्र


🟥पार्टी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी आज सांसदों-कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 14 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम
🟥 BJP का 42वां स्थापना दिवस, दो से 303 सांसदों तक का संघर्ष, 1980 में आज के दिन पड़ी थी नींव
🟥 देश की सियासत में अगर आज के दिन की बात करें तो छह अप्रैल का दिन बेदह खास है. आज ही के दिन एक ऐसा दल देश की राजनीति में उतरा जिसने दो सांसदों से अपने सफर की शुरुआत की और जिसका मजाक भी बहुत बना
🟥संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, अडाणी मामले पर फिर हंगामे के आसार, विपक्षी दल संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च करेंगे
🟥 आज संसद से विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकालेंगे विपक्षी सांसद, मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात
🟥 'हमें प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं, इन्हें जो कहना है कहें', सिंधिया और आज़ाद पर केसी वेणुगोपाल का वार
🟥 हनुमान जयंती आज, देशभर में शोभायात्राएं निकलेंगी, केंद्र की राज्यों को एडवाइजरी- माहौल बिगाड़ने वाली चीजों पर नजर रखें
🟥 आज से दो दिन के असम दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, काजीरंगा नेशनल पार्क में एलिफेंट महोत्सव में भाग लेंगीं
🟥 सांसदी जाने के बाद राहुल अब सोनिया गांधी के घर रहेंगे, सरकारी बंगले से सामान भेजा जा रहा
🟥दशकों तक कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली, फिर फायर हुए गुलाम नबी आजाद
🟥 संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने दी बधाई
🟥 उतरप्रदेश:शहरी क्षेत्रों के लिए 8754 करोड़ रुपये की 2042 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी करेगें आज
🟥 मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता जैन की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट अपना आदेश सुना सकता है।
🟥विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कांच टूटा; 3 घंटे देरी से चलेगी ट्रेन
🟥 रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को
 हराया, नाथन एलिस ने झटके 4 विकेट
🟥 रिजर्व बैंक आज करेगा मौद्रिक नीति की घोषणा, सस्ते होम लोन पर फिर सकता है पानी
                   
                         Part-B

🟥PM मोदी ने मिशन अमृत सरोवर की तारीफ की: बोले- अमृत काल संकल्पों में नई ऊर्जा का संचार कर रहा
🟥 प्रधानमंत्री ने मिशन अमृत सरोवर के तहत पिछले 11 महीनों में करीब 40,000 जलाशयों को विकसित करने की उपलब्धि की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस गति से इस दिशा में काम किया जा रहा है, वह नई ऊर्जा का संचार करता
🟥सिंधिया का राहुल पर जोरदार हमला, बोले- अपनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बनाया, कांग्रेस के पास कोई विचारधारा नहीं
🟥 सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से नए निचले स्तर पर गिर गई है। देश में एक माहौल बनाया जा रहा है...शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं और आमजन को परेशान किया गया। क्या यह गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों हो रहा है?
🟥 कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- मोदी सरकारके "एकाधिकारवादी" मित्र देश में महंगाई का कारण
🟥ज्योतिरादित्य के प्रहार पर कांग्रेस का पलटवार, ‘‘सिंधिया जी ऐसी बात करते हैं तो हंसी आती है. जो अपने आप को राजनीतिक रूप से प्रांसगिक बनाने के लिए पार्टी बदल ले, नजरें बदल ले, वह व्यक्ति हमें भाषण दे रहे हैं कि राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनने के लिए क्या करना चाहिए
🟥6 महीने बाद कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में 4435 नए मरीज,15 मौतें; पिछले साल 28 सितंबर को आए थे 4271 मामले
🟥हम 24 घंटे नींद से उठकर मोदी और भाजपा को गालियां नहीं देते। विदेश नीति में दुनिया विफल हो गई परन्तु भारत सफल हुआ है...कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा: गुलाम नबी आजाद
🟥कोरोना के बढ़ते कहर के बीच सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, CJI बोले- अब वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं वकील
🟥 हनुमान जयंती पर बंगाल पुलिस से न संभले तो पैरा मिलिट्री तैनात करें... ममता सरकार को HC का सख्त निर्देश
🟥बिहार में हिंसा पर बोले सीएम नीतीश कुमार- 2 लोग इधर-उधर कर रहे, जल्द सामने आएगा सच,कसा तंज सीएम बोले- एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट
🟥महाराष्ट्र में नपुंसक सरकार , गर्भवती महिला के ऊपर हमला करती है - शिंदे-फणनवीस सरकार पर भड़के संजय राउत
🟥25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 9.68 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
🟥क्या पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, कच्चे तेल का उत्पादन घटाएंगे सऊदी अरब समेत 23 देश
🟥अरुणाचल पर बुरी नजर डालकर घिरा चीन, भारत के बाद अब अमेरिका ने भी लताड़ा
🟥 शेयर बाजार सेंसेक्स में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर कर रहा कारोबार
============================

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ