ब्यावर| जालिया गांव में शुक्रवार रात दुकान से घर जा रहे युवक का रास्ता रोककर अपहरण कर लिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक शंकर सिंह रावत ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
भीयां का बाडिया निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को बताया कि के साथ शांति टावर दुकान से गांव जा रहा था। तभी जालिया गांव बाईपास पर एक सुनसान क्षेत्र में अचानक चार-पांच युवकों ने उनका रास्ता रोक मारपीट की और भगवती प्रसाद का अपहरण कर लिया। मनोहर सिंह ने बताया कि उसने अपहरणकर्ताओं का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन कार सवार अपहरणकर्ता आंखों से ओझल हो गए। इसी दौरान मौके पर पहुंचे विधायक ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राव ने प्रत्यक्षदर्शी मनोहर के बयानों के आधार पर अपहृत युवक की तलाश शुरू कर दी।...
0 टिप्पणियाँ