महावीर इंटरनेशनल जोन चेयरमैन का ब्यावर आगमन, ब्यावर केंद्रों की ली बैठक
ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन वीर तेजमल बुरड़, जोन सचिव वीर डॉ. तारेश जैन, जोन कोषाध्यक्ष वीर महावीर बिनायकिया आदि के सानिध्य में ब्यावर महावीर इंटरनेशनल परिवार की एक संयुक्त बैठक सिटी टावर में सम्पन्न हुई, जिसमें जोन चेयरमेन का भावभीना स्वागत किया गया। जोन चेयरमैन ने अपने उदबोधन में महावीर इंटरनेशनल के मूलमंत्र सबको प्यार सबकी सेवा, जिओ और जीने दो के सिद्धांतों को आत्मसाध करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों को करने पर जोर दिया तथा अपेक्स द्वारा संचालित विभिन्न स्थाई प्रकल्पों की जानकारी देते हुए महावीर इंटरनेशनल परिवार की एकता को बढ़ावा देने हेतु ब्यावर में संचालित सभी केंद्रों का शपथ विधि कार्यक्रम एक साथ करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर धनपत श्रीश्रीमाल ने जोन चेयरमैन को विश्वास दिलाया कि अपेक्स द्वारा सौंपे गए विभिन्न आयामों को पूर्ण करने हेतु ब्यावर के सभी
छः केंद्र अपनी पुर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर नवगठित महावीर इंटरनेशनल रॉयल के चेयरमैन वीर अशोक पालडेचा ने अपने चेप्टर की गठन से अबतक किये गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं से सभी को अवगत करवाया। साथ ही 30 अप्रेल तक सदस्य संख्या दुगुनी करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर राजेश रांका, महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के अध्यक्ष वीर दीपचन्द कोठारी उपाध्यक्ष वीर रतनसिंह मेहता, यूनिक के सचिव वीर प्रवीण खेतपालिया उपाध्यक्ष वीर जितेंद्र नाबेड़ा रॉयल के उपाध्यक्ष वीर पंकज सकलेचा सचिव वीर रुपेश कोठारी कोषाध्यक्ष वीर अभिषेक नाहटा, युवा अध्यक्ष वीर अमित बंसल कार्यकारी सचिव वीर निखिल माहेश्वरी, त्रिशला वीरा अध्यक्षा वीरा मंजू पंच, राधिका वीरा अध्यक्षा वीरा बिना रांका, वीर प्रकाश खींचा, वीर उत्तम देरासरिया, वीर सम्पत छललानी, वीर प्रकाश कोठारी, वीरा सुमन छाजेड़, वीरा भावना कांकरिया आदि सदस्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ