जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा के नारों से गुंजायमान हुआ ब्यावर
महा रैली में उमड़ा जनसैलाब
न्यूज ब्यावर - भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह *अंबेडकर जयंती समारोह समिति जिला ब्यावर* के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं,विचार गोष्ठी में जनसैलाब उमड़ा।
अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण के साथ गिब्सन हॉस्टल शाहपुरा मौहला से विशाल रैली का आयोजन हुआ। जिसमें 21 भीम सैनिकाये घोडीयाँ पर सवार हई। सभी समाजों की झाकिया जिसमें अखिल राजस्थान मेघवंशी (मेघवाल) महासभा, नई सोच मुहिम संस्थान, की पर्यावरण की झांकी,अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान ब्यावर की झांकी,रेगरान बड़ाबास,छोटा बास,मेघवाल सेवा समिति शाहपुरा मोहल्ला, वाल्मीकि समाज,जटिया समाज, एवं अम्बेडकर सेना की बाबासाहेब के विचारों पर आधारित मनमोहक झांकियां महारैली में थी।
जिसमें घोड़े सवार ऊंट गाड़ी सवारी, छोटे-बड़े टेंपो,ट्रैक्टर पर महिलाएं,भीम कन्या,भीम सैनिक तथा बाबासाहेब बन कर बैठी ।आगे आगे बुलेट पर झलकारी बाई बनकर बालिका चल रही थी ।
रैली शाहपुरा मोहल्ला से अंबेडकर सर्कल चांग गेट, लोहरान चौपड़, पांचबती से सुभाष उद्यान पहुंची ।
इसके साथ ही तंवर कॉलोनी से समस्त रेगरान बड़ा बास की झांकी हजारों स्त्री पुरुष के साथ आकर्षक व्यवस्थित गरिमा के साथ रैली में सम्मिलित हुए। झांकी में लगभग कुल 5000 स्त्री पुरुष बालक बालिका चल रहे थे।
सुभाष उद्यान की रैली में पहुंचने पर जनता बैंड से भव्य स्वागत किया गया । विचार गोष्ठी की शुरुआत आशुलाल कुर्डिया ने तथा बालिकाओं ने बुद्ध वंदना की।
उदबोदन में रेखा सिंगारिया,मुकेश गोयर, माणकचंद सिंगारिया, ओम महावर,बालिका वंदना, सिंपल मेहरा ने विचार व्यक्त किए। पीयांशी सिंह ने कविता सुनाई।समिति द्वारा पूर्व में आयोजित प्रश्नोत्तरी में ,मैं बनूंगा अंबेडकर, रंगोली,चित्रकला, अम्बेडकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों में प्रथम,द्वितीय, तृतीय को तथा अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार जिसमें प्रतीक चिन्ह अभिनंदन पत्र, रक्तवीर को प्रमाण पत्र व भीम दुपट्टे ओडा कर सम्मान किया।
विशाल रक्तदान शिविर प्रभारी लक्की मकवाना के निर्देशन में हुआ जिसमें 101 यूनिट रक्तदान समर्पित हुआ।
कार्यकर्ता रैली आयोजन में ईश्वर तंवर, भगवान सहाय जारोडिया, धन्नाराम खोरवाल, मुकेश गोयर, रवि पालडिया, शशीकांत मेहचंद,विश्वास गुजराती, त्रिलोक तालेपा, लक्की मकवाना,प्रभाकर भारती, घनश्याम फुलवारी, भरत बाघमार,गुरुशरण गोयल, गोपाल गोयर, रमेश गोयल, चिम्मना राम बालोटिया, नरेश कुमार जटिया, जेपी खोरवाल, गोपाल बेकरी,राजेंद्र जूनवाल, ओमप्रकाश महावर,जयंती चंदावत, रतन सिंह हेजु,रामलाल मेहरा,धर्मपाल,गुलराज जावा, विनोद मिण्डल,हरिप्रसाद कडेला, नारायण मेहडा, पुखराज देपाल, रंगलाल सिवासिया,माणकचंद हजारीलाल, जफरू राम भाटी, अर्जुन राम दुखडिया, जगदीश कॉमरेड,मेघराज बोहरा, जगदीश गोयल, संजय कंडारा, सोहन लाल सिंगरिया,राजनारायण बोकोलिया,गजेंद्र भट्ट,गोविंद गावरी, संपत्ति -माणक चंद बोहरा,सहित अनेक स्त्री पुरुष शामिल थे।
शोभायात्रा पर संपूर्ण मार्ग पर सभी राजनीतिक दलों सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शानदार आतिशबाजी कर स्वागत अभिनंदन किया ।अंबेडकर जयंती समारोह समिति ने सफल आयोजन पर समस्त कार्यकर्ताओं,समाज, भामाशाहों तथा प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
समारोह का संचालन गुरू शरण गोयल गोपाल गोयर ईश्वर तंवर मुकेश गोयर ने किया।
0 टिप्पणियाँ