Beawar News मगरा क्षेत्र की सोल्जर गौ सेवा समिति कर रही गौ माता की निशुल्क सेवा....

टॉडगढ़ 
सोल्जर्स गौसेवा समिति मगरा बेल्ट के युवा सोल्जर राजपूत दिन रात वन्य जीव और गौ माता की निशुल्क सेवा कर बेजूबानो को बचा रहे हैं । सोल्जर गौ सेवा समिति द्वारा लावारिस गाय, एक्सीडेंट गौ वंश या बीमार लाचार गाय के लिए मगरे क्षेत्र में किसी भी जगह से फोन आता है तो तुरन्त सोल्जर की टीम वहा पहुंचकर गौ माता या किसी भी अन्य जीव जन्तु का निशुल्क ईलाज कर उसे  अस्पताल पहुंचाया जाता है तथा उसका ईलाज कराया जाता है। मगरे क्षेत्र की सोल्जर गौ सेवा समिति द्वारा अब दिन रात मेहनत कर गोवंश की तस्करी कर रहे भरे ट्रक, जीप और  अन्य साधनों से कई बार गौ वंश को आजाद कर तस्करी कर रहे लोगों को जेल भिजवाया गया है। एक ऐसा ही घटना सोमवार को शिव सिंह हथुन के रहने वाले ने सोल्जर गौ सेवा समिति को सूचना दी थी कि हथुण बोर की तलाई लगेत खेड़ा के खेतों में एक वानर महाराज है जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाते समय अचानक गिरने से चोटिल हो गया है जिसके खून बह रहा है और कंडीशन ज्यादा सीरियस है सूचना मिलते ही सोल्जर्स गौ सेवा समिति मगरा बेल्ट के युवा सोल्जर राजपूत,मुकेश सिंह, भेरू सिंह चेतन सिंह  भेरू जी का बाडिया ,सोहन लाल,गोपाल सिंह, दिनेश सिंह,विजूडा ,  विकास, सोनू एवं अन्य साथी मौके पर पहुंचे।बड़ी मुश्किल से वानर महाराज को पकड़कर पिपली का बाडिया लाकर डाक्टर  तरुण जी से इंजेक्शन लगाकर उसके बाद में ब्यावर अस्पताल लेकर गए जहां उसका उपचार चल रहा है। सोलजर्स गो सेवा समिति मगरा बेल्ट के द्वारा चल रही गौ सेवा ओर सभी जीवों की सेवा की जा रही है मगरा में बीमार एक्सीडेंट गौ माता एवं सभी वन्य जीवों को एंबुलेन्स से रेस्क्यू करके   अस्पताल  ले जाकर ईलाज कराकर बहुत अच्छी सेवा कर रही है। सोल्जर गौ सेवा समिति द्वारा अब तक मगरे क्षेत्र से दो हजार से अधिक लावारिस तथा एक्सीडेंट गोवंश को रेस्क्यू कर प्राथमिक ईलाज के बाद पाली जारडन  गौशाला ले जाकर ईलाज कराया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ