ब्यावर न्यूज़ ।27 मार्च 2023 को
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के नवनियुक्त यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय सीपी जोशी जी भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में पदभार ग्रहण करेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर आज ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं स्थानों से 20 बसों ओर 143 कारों के साथ भाजपा नेता महेन्द्र सिंह रावत के सानिध्य में जयपुर पहुंचे। ब्यावर के कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही कृषि मंडी चौराहा से एकत्रित होकर वाहन रैली के रुप में ब्यावर शहर से होते जयपुर कूच किया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र बागड़ी, रावत सेना भालिया अध्यक्ष प्रिन्स शेखर सिंह, रावत सेना भालिया संयोजक सुखदेव सिंह बालाचाराट, मुकेश फुलवारी टाडगढ़ हरि सिंह रावत- सरपंच दुर्गावास, भंवर सिंह सरपंच नाईकला, सुखदेव सिंह ब्यावर, प्यारे सिंह टॉडगढ़,पार्वती देवी सरपंच- काबरा, पिन्टू चौधरी सरपंच देलवाड़ा, गोरधन सिंह सरपंच सरमालिया, किशोर सिंह रावत, भाजपा नेता रतन गुर्जर, बसन्त सिंह अरनाली, सुधीर सिंह टॉडगढ़, , राम सिंह लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, महावीर सिंह रावत, पूर्व सरपंच रतन सिंह रावत, कनवीर सिंह रावतमाल, डाऊ सिंह बिहार रतनपुरा, महेन्द्र सिंह जवाजा, गणपत सिंह जवाजा, सोमेश भारती, विकास कुमावत, हेमन्त दाधिच, जीवण सिंह काबरा आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ