सदर थाने के नाडी गांव तिराहे पर बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा दोनों की बाईक के एक-दूसरे से टकराने की वजह से हुआ । भिडंत इतनी तेज थी कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य छात्र गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चारों छात्रों को एकेएच ब्यावर पहुंचाया। घायलों में एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे में मृतक छात्रों के शवों को मोर्च्यूरी में रखाया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक नया गांव निवासी हसन (18) पुत्र कैलाश काठात तथा । नेमीचंद रेगर अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर राउमावि झाक स्थित बोर्ड परीक्षा केन्द्र से घर लौट रहे थे दूसरी तरफ से बाइक पर सवार होकर मोनू (16) पुत्र प्रभूसिंह रावत तथा लोकेन्द्र पुत्र कजोडमल रूपाहेली भी झाक परीक्षा केन्द्र से परीक्षा देकर लौट रहे थे तभी दोनों छात्रों के दुपहिया वाहन की नाडी तिराहे पर एक-दूसरे से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार हसन व बाइक सवार मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष व लोकेन्द्र गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास केलोगों ने चारों को ब्यावर स्थित राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया जहां गंभीर घायल लोकेन्द्र का प्राथमिक उपचार कर उसे अजमेर रेफर किया गया। घायल मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। मृतक छात्रों के पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए,पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
0 टिप्पणियाँ