ब्यावर मे धुमधाम से मनाया गया चेटीचंड जन्मोत्सव.

 ब्यावर. झूलेलाल मंदिर नवयुवक मंडल ट्रस्ट नन्दनगर के तत्वावधान में इष्टदेव झूलेलाल साहिब का अवतरण दिवस चेटीचंड धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत ही शनिवार को शहर के मुख्य मार्गो से महिला विंग की ओर से वाहन रैली निकाली गई। महोत्सव के तहत शनिवार को सिंधु सेवा समिति की महिला विंग ने वाहन रैली निकाली रैली सांखला कॉलोनी, जयमन्दिर रोड, चांग गेट, पाली बाजार, एकता सर्कल, अजमेरी गेट, भगत चौराहा, मिशन ग्राउंड होते हुए पुन झूलेलाल मंदिर पहुंची। इस दौरान बडी संख्या में समाज की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाएं सिंधी समाज के जयकारे लगाते हुए चल रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ