जिले की ख़ुशी मे सवा तीन फ़ीट की जलेबी बनाकर वितरित की .

ब्यावर को ज़िला बनाने की ख़ुशी में सवा तीन फ़ीट की जलेबी बनाकर वितरित की . पाली बाज़ार माहेश्वरी भवन के सामने प्रसिद्ध देशी घी की जलेबी के निर्माता मोहनलाल गिरधारीलाल माली की दुकान पर सवा तीन फ़ीट की जलेबी बनायी गई . जलेबी पर BEAWAR DIS . लिखा गया . ज्ञातव्य है कि ब्यावर की सबसे पुरानी जलेबी की दुकान को आज से 80 साल पहले भैरजी हलवाई ने शुरू की थी . आज इस दुकान को तीसरी पीढ़ी गिरधारी पंवार संचालित कर रहे है . ब्यावर में यहाँ की देशी घी की जलेबी के विशेष स्वाद के कारण ज़बरदस्त माँग रहती है . पचास साल पहले पीतल के कटोरदान में लेकर गली मोहल्ले में यहाँ की जलेबी बेची जाती थी . सवा पाँच फ़ीट की जलेबी को जिले की स्थापना मानकर केक के रूप में काटा गया . इस अवसर पर विजेन्द्र प्रजापति, नरेन्द्र पंवार, कैलाश साँखला, उत्तम भंडारी , कोशल किशोर पालडिया, गौतम मेवाडा, गोपेश प्रजापति ,भँवरसिंह चौहान , नोरत प्रजापति, राजेश टेलर,सुभाष पारीक , अश्वनी प्रजापति, नवीन जांगीड, ललित कावडिया उपस्थित थे

#beawar_news1615

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ