नहाने के दौरान गीजर से निकला धुआं, दम घुटने से युवक बेहोश....

 ब्यावर शहर के मसूदा रोड स्थित गुलाब नगर में एक घर में गैस के गीजर में अचानक से धुंआ फैल गया जिसके कारण बाथरूम में नहा रहे युवक का दम घुट गया। इस दौरान युवक ने शोर मचाया तो घर के सदस्य बाथरूम की ओर दौडे और बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। तब तक युवक बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसका उपचार के लिए सीसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया।




जानकारी के अनुसार मसूदा रोड गुलाब नगर निवासी दीपक कुमावत (24) पुत्र शिवराम कुमावत रविवार सुबह अपने घर पर बाथरूम में नहाने गया इस दौरान उसने बाथरूम में लगे गैस के गीजर को ऑन किया और नहाना शुरू किया। इस दौरान अचानक गैस के गीजर से धुआं उठने लगा। गैस के धुएं से दीपक का दम घुटने लगा। जिसके कारण वह शोर मचाने लगा। दीपक के शोर शराबे की आवाज सुनकर घर के सदस्य बाथरूम की ओर दौड़े और बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। दीपक बेहोशी की हालत में था। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर दीपक को प्रॉपर मात्रा


में ऑक्सीजन मिलने पर हालत में सुधार होने लगा..


ब्यावर न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ