Rajasthan Budget 2023: चुनावी साल के बजट में CM अशोक गहलोत ने की घोषणाएं......

Rajasthan Budget 2023 24नमस्कार दोस्तों , स्वागत हैं आज आपका अपना हिंदी ब्लॉग beawarnews.com में | आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बात करेंगे राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान बजट 2023  के बारे में जहाँ राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के लोगों के लिए Rajasthan Budget 2023  पेश किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज 10 फरवरी 2023 को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट (लेखा-जोखा) विधानसभा में प्रस्तुत किया गया । राजस्थान विधानसभा में गहलोत सरकार अपने कार्यकाल का 5वां बजट पेश किया है और यह बजट गहलोत कार्यकाल का अंतिम बजट हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज का बजट भाषण का समय 3 घंटे 16 मिनट का रहा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कि गई।

सीएम गहलोत ने कहा, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी की घोषणा करता हूं ।
शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को भी उनकी मांग पर 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। इस पर 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
मनरेगा योजना में 100 दिन के रोजगार को राज्य सरकार के खर्चे पर बढ़ाते हुए 125 दिन करने की घोषणा। इस पर 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
राजस्थान में 100 यूनिट तक घरेलू बिजली नि:शुल्क मिलेगी।
👉राजस्थान में 76 लाख परिवारों को अब ₹500 में एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त होगा।
👉शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों 1000 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
👉स्टूडेंट्स को 75 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री।
👉मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख की गई।
👉नंदी शालाओं पर 1 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नंदी शालाओं में अनुदान बढ़ाकर 12 महीने करने का एलान किया गया है।
👉एग्रीकल्चर ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं के लिए 1000 ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे
👉राजस्थान में 60 हजार किसानों को ग्रीन हाउस और अन्य सुविधाओं के लिए एक हजार करोड़ का अनुदान दिया जाएगा
👉मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहकारी बैंकों से 3000 करोड़ के ब्याज ऋण मुक्त कराने की घोषणा की।
👉राजस्थान के 11 लाख किसानों को फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। 2000 यूनिट तक किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।
👉कृषक कल्याण कोष 5000 करोड़ से बढ़ाकर 7000 करोड़ किया जाएगा।
👉महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों के किराए में 50 फीसदी की छूट का किया ऐलान।
👉हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे जिसके लिए 250 करोड का खर्च आएगा।
👉युवाओं के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं में आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
👉पेपर लीक के लिए अलग से टास्क फोर्स का गठन।
अगले साल 100 मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे।
👉इंदिरा रसोई योजना को बढ़ाकर 1000 से 2000 तक बढ़ाने का एलान।
👉75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर ₹1000 करने की घोषणा।
👉प्रदेश में 30 हजार सफाई कर्मियों की नई भर्ती होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ