ग्राम पंचायत -नरबद खेड़ा, पंचायत समिति - जवाजा में vwsc प्रशिक्षण सम्पन्न...



जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग , परियोजना खण्ड जवाजा ।

14 फरवरी मंगलवार को ग्राम पंचायत - नरबद खेड़ा, पंचायत समिति - जवाजा में vwsc प्रशिक्षण सम्पन्न ।

नरबद खेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजीवगांधी सेवा केन्द्र पर पानी समितियों को जवाबदेही बाबत दिया प्रशिक्षण।
हर घर जल पंहुचाना विभाग के साथ कमेटियों की भी जिम्मेदारी।

आमजन के प्रति जवाबदेह हैं ग्राम जल समितियां । जल सरंक्षण , वृक्षारोपण व जल के अनावश्यक दुरुपयोग के प्रति कमेटियों को संवेदनशील होने की जरूरत।

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत नरबद खेड़ा ग्राम पंचायत के अधीन सभी राजस्व ग्राम नरबद खेड़ा, लाम्बा, खेजड़ला, केसरपुरा, भोजपुरा, प्रतापपुरा, रामसर इंदा की ग्राम जल एवँ स्वच्छता समितियों के साथ एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुई ।
कार्यशाला में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की कंस्लन्टेन्ट रीटा चतुर्वेदी ने समिति सदस्यों को परियोजना के कार्यो व जल समितियों के कार्यो के बारे में प्रशिक्षित किया । राज्य सरकार की कंसल्टेंट रीटा चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक में अंशदान राशि अलग अलग निश्चित की गई हैं । ब्लॉक जवाजा में हर घर जल योजना के तहत 3000/₹ जन सहयोग अंशदान राशि समितियों के माध्यम से विडब्ल्यूएससी के एकाउंट में जमा करवाने की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष की हैं । जिस गांव में हर घर जल योजना के तहत सभी घरों में कनेक्शन हो चुके हैं उसके लिए नियमानुसार हर घर जल प्रमाण पत्र जारी करने का भी प्रावधान हैं । isa ब्लॉक कॉर्डिनेटर गजराज आचार्य ने बताया कि सभी घरों में कनेक्शन के पश्चात योजना का संचालन व संधारण तथा जल समितियों की जवाबदेही बाबत बताया जिसमे पानी का दुरुपयोग रोकने , वर्षा जल सरंक्षण, पानी के अन्य श्रोरत गांवो के हेण्डपम्प, ट्यूबवेल , कुएं , तालाब व बावड़ी आदि की उपलब्धता पर फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पेयजल की जांच करवाने के लिए बताया।
ग्राम स्तर पर पांच पांच महिला सदस्यों की अलग से समितियां गठित की गई हैं उन्हें भी जागरूक किया गया ।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड जवाजा के अधिशाषी अभियन्ता प्रवीण कुमार ने विभाग के नियमों की जानकारी दी तथा वर्षा जल सरंक्षण व भूजल सरंक्षण के माध्यम से सभी वैकल्पिक पेयजल व्यवस्थाओं के लिए योजनाएं बनाने हेतु कमेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनाने हेतु निर्देशित किया। क्लस्टर समन्वयक कांतिलाल ने कमेटियों को बैंक अकाउंट व जमा राशि के सदुपयोग बाबत जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार, ब्लॉक समन्वयक गजराज आचार्य, आनन्द सिंह ग्राम विकास अधिकारी गौरव शर्मा, एलडीसी ओमप्रकाश, पंचायत सहायक पूरण मल, पवन सिंह, नरपत सिंह, प्रधानाचार्य उदयसिंह, प्रवीण कुमार मीना, पूनमसिंह, पटवारी गोपाल गुर्जर, नरेगा मेट लक्ष्मी देवी, वार्डपंच नरेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा, पिसतादेवी, वार्डपंच ललिता चौहान, एनजीओ एक्टिविस्ट कांतिलाल दायमा , ओमप्रकाश चोधरी , चेतनप्रकाश भट्ट , श्रीहरि कम्पनी से सन्दीप कुमार, पुंगलिया कम्पनी से सतबीर सिंह सहित लखबीर सिंह, गुमान सिंह, श्रवण सिंह, सहित जागरूक संस्थाओ के प्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के आमुखीकरण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण में सरपंच आनन्दसिंह ने विभाग के अधिकारियों का स्वागत किया एवँ कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों को जल जीवन मिशन का लाभ उठाने का आव्हान करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ