मांगट जी महाराज की पवित्र नगरी बड़ाखेडा भालिया क्षैत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवाजा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह लोटियाना की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निकाल बड़ाखेड़ा में राजकीय महाविद्यालय खोलने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस सरकार का आभार जताया कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य व पूर्व पीसीसी सचिव पारस पंच , वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश मिश्रा , वरिष्ठ काँग्रेसी मोहन सिंह बड़ाखेड़ा , सरपंच प्रतिनिधि टिकेंद्र सिंह अरनाली, छत्रपाल सिंह बुजारेल कमल सिंह लबुरी , श्रवण कुमार बनजारी सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया । पीसीसी सदस्य पारस पंच ने महाविद्यालय खोलने पर खुशी व्यक्त की व मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचांने व भालिया छेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया , वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बड़ाखेड़ा में महाविद्यालय खोलना मुख्यमंत्री जी की दूरदृष्टि का परिणाम है इससे छेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा , टिकेंद्र सिंह अरणाली ने कहा कि महाविद्यालय भालिया की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है इसके लिए विधायक सुदर्शन सिंह रावत का आभार जताया कार्यक्रम के समापन के बाद बड़ाखेड़ा के बाजार में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निकाल कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए कार्यक्रम के अंत मे मोहन सिंह बड़ाखेड़ा ने सभी का आभार जताया व बड़ाखेड़ा अस्पताल को को क्रमोन्नत कर डॉ लगाने की मांग की कार्यक्रम में चौथमल बंसीवाल , श्रवण सेन, जवाजा पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सोनी गोपाल बागड़ी, जितेंद्र सिंह बुजारेल ,मान सिंह रावली , गेवर चंद प्रजापति ,हजारी सिंह जोरावर सिंह ,भगवान सिंह, दीपेंद्र सिंह ,चंद्र भान प्रजापति , अर्जुन सिंह,यशपाल सिंह,शेषु सिंह काला दाता , लक्ष्मण सिंह , भूरा राम, देवाराम ,चिमन सिंह त्तारु सिंह सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे....
0 टिप्पणियाँ