रावत सेना ब्यावर की और से बुधवार को शहर में संकल्प रैली निकाली गई। शहर के टाटगढ़ रोड स्थित कृषि मंडी प्रांगण से शुरू हुई रैली में बडी संख्या में कार्यकर्ता दोपहिया तथा चौपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए।
ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर रावत सेना अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में डीजे की धुन के साथ निकाली गई संकल्प रैली कृषि मंडी प्रांगण से रवाना होकर ब्रह्मानंद धाम,, विनोद नगर, मेवाडी गेट, महावीर बाजार, एकता सर्किल, तेजा चौक, सुरजपोल गेट, प्रसन्न गणपति मंदिर से होते हुए दिगंबर जैन नसिया, श्री मेगा हाइवे, एसबीआई बैंक के सामने से होते हुए भगत चौराहा, सिटी सिनेमा से होते हुए चांग गेट पहुंचकर विसर्जित हुई।
रैली के दौरान रावत सेना अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे। रैली के दौरान सिटी थाना पुलिस तथा यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए साथ-साथ चल रही थी। इस दौरान पुलिस को चौराहों पर यातायात को रोकना पड़ा ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पडे ।
मालूम हो कि इसी बजट सत्र में ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर राजनैतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों की और से जयपुर तक की पद यात्रा, वाहन रैलियां और सरकार के नाम ज्ञापन दो अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को रावत सेना की और से भी जिला बनाने की मांग को लेकर संकल्प रैली निकाली गई।
0 टिप्पणियाँ