जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को ब्यावर स्टेशन मास्टर को सूचना मिली थी कि खरवा- पीपलाज के बीच रेलवे ट्रेक पर एक शव पड़ा हुआ है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर चिकितत्सालय की मोर्चरी में रखवाया। स्टेशन मास्टर ने कार्यक्षेत्र सदर थाना होने के कारण गुरुवार सुबह सदर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाने के एएसआई सुखदेव एकेएच मोर्चरी पहुंचें जहां पर मृतक के परिजन मौके पर मौजूद थे। मृतक की पहचान रानीसागर निवासी खीमा (60) पुत्र रामा भील के रूप में हुई। शव की शिनाख्त के बाद एएसआई सुखदेव ने परिजनों की और से दी गई तहरीर के आधार पर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ