प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बुधवार को जयपुर से भीम जाने समय ब्यावर में हाइवे पर दो जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान डोटासरा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हम सब को अभी से जुटना होगा। पत्रकारों से रूबरू होते हुए गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम कर रहे है। केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ साल से हम केन्द्र सरकार की और ताक रहे है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। अभी तक एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे आमजन को लाभ हो । जबकि राज्य की कांग्रेस सरकार के 4 सालों में युवाओं, किसानों तथा महिलाओं के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।
इस मौके पर भरत बाघमार, राम यादव, घनश्याम फुलवारी, हनुमान चौधरी, नरेन्द्र जैसवानी, राजेन्द्र तुनगरिया, भूपेन्द्रपाल पंवार, भगवाना राम विश्नोई, अजय शर्मा तथा संपति बोहरा सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अजमेर रोड पर स्वागत के बाद डोटासरा 'उदयपुर रोड चुंगी नाका पहुंचे। जहां पर पीसीसी सदस्य पारस पंच, ब्लाक अध्यक्ष सोहन मेवाडा, नगर परिषद सभापति गोविन्द पंडित, पूर्व सभापति कमला दगदी, विक्रम सोनी, पप्पू काठात कर्बला, राकेश साहू, विकास दगदी सहित अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश में कांग्रेस सरकार के रिपिट होने का दावा किया।
0 टिप्पणियाँ