ब्यावर पुरानी रंजिश के चलते कमरे में घुसकर की मार-पीट...

जवाजा थाना क्षेत्र के बाडिया नंगा गांव स्थित एक फैक्ट्री में पुराने विवाद के चलते सोमवार देर रात दो लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं मारपीट करने बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक को घायल अवस्था में फैक्ट्री के अन्य मजदूरों ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की शिकायत जवाजा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार संतोष (24) पुत्र भरोसी लाल निवासी गुना एमपी हाल जवाजा के बाडिया नंगा स्थित गणेश इंडस्ट्रीज में रहता है। संतोष फैक्ट्री में बने अपने कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के पीछे की दीवार फांदकर चप्पू और एक अन्य युवक कमरे में घुस गए। पुरानी रंजिश के चलते लाठियों से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना की शिकायत फैक्ट्री मालिक की ओर से दी गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ