ब्यावर कार की टक्कर से पिता की मौत पुत्र गंभीर घायल.....

ब्यावर शहर के अजमेर - उदयपुर रोड स्थित बलाड चौराहे पर सोमवार को मारूति कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने घायल को उपचार के लिए एकेएच भिजवाया। जहां पर उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के लिए रेफर कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान शकरूद्दीन पुत्र लाडू काठात के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान सोहेल पुत्र शकरूद्दीन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता- -पुत्र बाइक पर सवार होकर अपने गांव श्योपुरा घाटा बानोला से रीको एरिया में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। इस दौरान बलाड रोड चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान एक मारूति चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर को परिजनों के एकेएच पहुंचने के बाद सदर थाना पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया। और शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मारूति कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ