अपहरण और फिरौती का वांछित आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार मुख्य आरोपी पहले से ही हिरासत में ...

ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने माइंस कारोबारी अपहरण और फिरोती की रकम वसूली के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अरोपी को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी सिकंदर काठात, भैरू लाल और अन्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के चंदवा का रहने वाला अविनाश उर्फ मोनू (26) पुत्र गगन सिंह है।

30 लाख रुपए मिलने पर अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा

सिटी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि 14 अक्टूबर को मुणौत नगर निवासी पीड़ित राहुल पुत्र सुशील जैन ने एक शिकायत देकर बताया कि उसकी श्यामगढ़ में खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत माइंस है। श्यामगढ़ के रहने वाले मुख्य आरोपी सिकंदर पुत्र शौकीन मेहरात ने माइन संचालन करने के बदले अवैध धनराशि की मांग की। धन राशि नहीं दिए जाने पर सिकंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी माइन में तोड़फोड़ की। बाद में सिकंदर द्वारा डराने धमकाने के डर से उसने राजीनामा कर लिया। शिकायत में बताया कि माइन पर लाईट कनेक्शन को लेकर फिरोज नाम व्यक्ति से विवाद होने पर सिकंदर ने बातचीत करने
व्यक्ति विवाद होने पर सिकंदर ने बातचीत करने के लिए फोन करके आशापुरा माता मंदिर बुलाया। इस दौरान एक कार में बातचीत करने का विश्वास देकर सिंकदर ने उसे गाड़ी में बैठाया और अपहरण कर उसे रास ले गए। जहां पर राहुल को जान से मारने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की फिरोती मांगी। 30 लाख रुपए मिलने पर आरोपियों ने पीड़ित को छोड़ा और पुलिस में रिपोर्ट कराने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

थानाधिकारी जोधा ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के लिए टीम बनाई गई। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अविनाश जम्मू कश्मीर के कठुआ के राजबाग में रह रहा है। जिस पर एक टीम जम्मू कश्मीर भेजी गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ