गोविन्द पंडित ने चौथी बार संभाला सभापति का पद, कांग्रेसी पार्षदों ने माला पहनाकर किया स्वागत.....


ब्यावर न्यूज़  ब्यावर नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के कांग्रेसी पार्षद गोविंद पंडित ने मंगलवार को चौथी बार नगर परिषद सभापति पद संभाला। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त विकास कुमावत ने गोविंद पंडित को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार संभालने के दौरान पीसीसी सदस्य और विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष सोहन मेवाडा समेत अन्य पार्षदों ने गोविंद पंडित को साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।

बजरंग बली मंदिर में लगाई धोक

सभापति का पदभार ग्रहण करने से पहले गोविंद पंडित परिषद परिसर स्थित बजरंग बली के मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बालाजी महाराज को धोक लगाई। पदभार ग्रहण करने दौरान सभापति पंडित ने राज्य के सीएम अशोक गहलोत का उन पर चौथी बार विश्वास जताने के लिए आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में जल्द ही फैसेलिटी की जमीनों पर 25 स्थानों पर गार्डन विकसित किए जाएंगे। ताकि शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल सके। सभापति ने बताया कि लंबे समय से पेंडिंग पडे पट्टे जल्द ही जारी किए जाएंगे।

60 दिन के लिए पार्षद मनोनीत

आपको बता दे कि राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने निर्वतमान सभापति नरेश कनोजिया को नियम विरूद्ध पट्टे जारी करने के मामले में चल रही जांच को प्रभावित होने के हवाला देकर 16 नवंबर को दूसरी बार निलंबित कर दिया था। कनोजिया के निलंबन के बाद राज्य सरकार ने सोमवार शाम को एक आदेश जारी कर वार्ड संख्या 23 के कांग्रेसी पार्षद गोविंद पंडित को चौथी बार 60 दिन के लिए नगर परिषद का सभापति मनोनीत किया है।

ये रहे मौजूद

गोविन्द पंडित के सभापति का पदभार ग्रहण करने के दौरान पार्षद दलपत राज मेवाडा, विकास दगदी, अब्दुल मजीद कुरैशी, राकेश साहू, दिनेश बैरवा, भरत बंधीवाल, रामनिवास सेन, संपति बोहरा, मेघराज बोहरा, माणक बोहरा, अनिल प्रजापति और पप्पू काठात करबला मार्ग समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ