चाय बनाते समय युवती हुई अचेत,अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा


भीम थाना क्षेत्र के डूंगरखेडा गांव बुधवार शाम को एक युवती घर पर चाय बनाने के दौरान अचानक अचेत हो गई। जिसे परिजनों ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

ASI खोदर लाल ने बताया कि डूंगरखेडा गांव निवासी युवती मैना ( 20 ) पूनमसिंह बुधवार का खेत पर काम करने गई थी। शाम को घर लौटने के बाद चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक गिरकर अचेत हो गई। जिसे मृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ