शराब के नशे में युवक ने किया कीटनाशक का सेवन भीम से ब्यावर अस्पताल किया रेफर.....

ब्यावर के पास भीम थाना क्षेत्र के निवासी एक 25 साल के युवक ने अपने घर में शराब के नशे में कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक के सेवन से युक की हालत खराब होकर वह बेहोश हो गया। जानकारी के बाद परिजनो ने उसे भीम स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे एकेएच ब्यावर के लिए रेफर कर दिया। भीम से रेफर होकर ब्यावर एकेएच पहुंचे युवक को सीसीयू वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया।

जानकारी के अनुसार भीम निवासी 25 वर्षीय दिनेश पुत्र श्यामलाल अग्रवाल ने सोमवार रात को शराब का सेवन करने के बाद वह अपने घर आ गया। जिसके बाद उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके कारण वह बेहोश हो गया। इस बात की जानकारी ज्यों ही परिजनों को लगी तो उन्होंने उसे बिना समय गवाएं उपचार के लिए पहले तो राजकीय अस्पताल भीम लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे ब्यावर रेफर कर दिया। जहां पर उसका सीसीयू वार्ड में उपचार जारी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ