मतदाता जागरुकता रैली निकाली: पहचानपत्र बनाने के लिए किया प्रेरित, छात्राओं को दिलाई शपथ....

ब्यावर में आज मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को उपखंड प्रशासन की ओर से यह रैली निकाली गई।

मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया

रैली छावनी की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं की ओर से निकाली गई। स्कूल से निकाली गई रैली को उपखंड अधिकारी मृदुलसिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली न्यायालय परिसर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्राएं शहरवासियों को मतदाता पहचान पत्र का महत्व बताते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित कर रही थी। इस दौरान छात्राएं मेरा मतदान-मेरा अधिकार... के नारे लगाते हुए चल रही थी।

छात्राओं को दिलाई शपथ

स्कूल परिसर से रैली रवाना होने से पूर्व उपखंड अधिकारी मृदुलसिंह ने छात्राओं को मतदान और मतदाता पहचान पत्र का महत्व बताते हुए मतदान अधिकार के तहत अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम सिंह ने छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल परिसर आकर्षक रंगोली सजाई गई। इस दौरान स्वीप प्रभारी शलभ टंडन, संस्था प्रधान सीमा कृपलानी समेत कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ