ब्यावर न्यूज़ जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का श्री सकल जैन समाज ने कड़ा विरोध किया है। केन्द्र सरकार की उक्त अधिसूचना को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को श्री सकल जैन समाज ने शहर भर में एक मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस के रूप में शहरी क्षेत्रों से होते हुए सभी लोग उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उपखंड अधिकारी मृदृलसिंह को देश के राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन दिया।
एसडीएम सिंह को दिए गए ज्ञापन में बताया कि झारखंड सरकार की अभिषंशा पर केन्द्र सरकार की और से जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का श्री सकल जैन समाज विरोध करता है और सरकार की उक्त अधिसूचना को वापस लेने की मांग करता है। ज्ञापन में बताया कि जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर से संपूर्ण जैन समाज की आस्था जुड़ी है। अगर इस तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित किया जाता है तो वहां पर अवांछनीय गतिविधियां बढ़ेगी। जिससे जैन समाज की आस्था को ठेस पहुंचेगी। अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देने के लिए श्री सकल जैन समाज के बैनर तले सैकड़ों पुरूष श्वेत वस्त्रों तथा महिलाएं चुन्दडी के परिधान में शांतिपूर्वक मौन जुलूस के रूप में अपनी मांग के समर्थन में हाथों
में तख्तियां लिए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान श्री सकल जैन समाज के आह्वान पर जैन समाज के सभी लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। ज्ञापन लेने के दौरान एसडीएम मृदुलसिंह ने ज्ञापन को अपनी और से उचित स्तर तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया।
0 टिप्पणियाँ