अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशियों ने की अपील
बार एसोसिएशन ब्यावर के चुनावों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इस दौरान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक अध्यक्ष सहित सभी पदों के लिए मतदान किया जाएगा। इस दौरान समस्त मतदाता बार काउंसिल की ओर से जारी परिचय पत्र के साथ मतदान कर सकेंगे।
गुरुवार को विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपीन ताकत झोंक दी। सभी अधिवक्ता प्रत्याशी न्यायालय परिसर में चुनाव प्रचार करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपने व्यक्तिगत संपर्कों का हवाला देते हुए वोट देने का आग्रह किया।
बता दें कि बार एसोसिएशन ब्यावर के चुनावों में अध्यक्ष पद पर नरपत सिंह, टीकम सिंह चौहान तथा रामेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए विजय पारीक, रविंद्र कुमार मेड़तवाल, संजय नाहर तथा राकेश प्रजापति, सचिव पद पर नरेंद्र कुमार शर्मा, तुषार दुबे तथा रिषिराज सिंह, सहसचिव पद पर मुकेश लखन तथा सुनिल दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह तथा मुकेश जटिया, पुस्तकालाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र शर्मा तथा महेंद्र सिंह रावत के बीच मुकाबला है।
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अविनाश खाटवा, रवि कुमार टाक, ताराचंद मकवाना, किशन कुमार चांवरिया, राजेश बसंल, विकल्प मिश्रा, ब्रजमोहन चौधरी, विरेन्द्र कुमार गौड़, निलेश बुरड़ तथा मोनिका वर्मा चुनाव लड़ रहे है।
0 टिप्पणियाँ