अजमेर जिला किसान सभा ने एसडीएम को दिया ज्ञापन सरकारी जमीन पर अवैध खनन को रोकने की मांग

ब्यावर न्यूज़। जवाजा पंचायत समिति के ग्राम रामावास आंबा का बाडिया में सरकारी जमीन पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। इसके विरोध में सोमवार को अजमेर जिला किसान संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की।

एसडीएम मृदुलसिंह को दिए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम रामावास के आंबा का बाडिया क्षेत्र में आबादी क्षेत्र और सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि अवैध खनन के कारण यहां के निवासियों के छोटे-छोटे खेत नष्ट हो रहे है। जिसके कारण लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने अवैध रूप से किए जा रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

इस दौरान पूनमसिंह चौहान, लक्ष्मण काठात, हनुमान काठात, सुलेमान, कालू काठात, शमशेर, कममा काठात तथा सोहनलाल आदि शामिल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ