ब्यावर न्यूज़| जवाजा थाने के समीप एक ट्रक और ट्रेलर में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद जवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक में फंसे ट्रक चालक व अन्य को बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ट्रक चालक के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को मोर्चरी में रखवाया
अस्पताल प्रबंधन ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार जवाजा थाने के समीप एक ट्रेलर और ट्रक में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक चालक टाटगढ़ थाना क्षेत्र के सकनिया बेरी मालातों की बेर निवासी मनोहर सिंह पुत्र जालम सिंह सहित दो अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मनोहर सिंह को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जवाजा थाने के हेड कांस्टेबल तारू सिंह ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचकर परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पंचनामा बनाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ