धनतेरस पर दिव्यांगजनों को तोहफा विधायक शंकर सिंह रावत ने दी स्कूटी,

विधायक शंकर सिंह रावत की ओर से दिव्यांगजनों को धनतेरस का तोहफा दिया गया। रविवार को धनतेरस के मौके पर सारोठ चौराहा देवाता पर दिव्यांगजनों के लिए स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दिव्यांगजनों को विधायक कोष से स्वीकृत तिपहिया स्कूटी की चाबी सौंपकर धनतेरस का उपहार दिया। स्कूटी पाकर सभी दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर विधायक रावत ने स्कूटी पाने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक रावत ने कहा कि स्कूटी पाकर जो दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी का भाव को और उनके प्रफुल्लित मन देखकर मेरे मन को भी बहुत सुकून मिला है। विधायक रावत ने कहा कि स्कूटी के सहारे अब दिव्यांगों को किसी भी जगह पर आने जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी वह अपनी स्कूटी के माध्यम से कही पर भी आ जा सकेगें ।

इस दौरान जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत, दुर्गावास सरपंच हरी सिंह, कुलदीप सिंह देवाता, भंवर सिंह नाईकला, धर्मेंद्र सिंह किशनपुरा, दिलीप सिंह सूरजपुरा, पंचायत समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजट रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ